Google Analytics Meta Pixel एयर इंडिया का विमान हाइजैक करने की कोशिश? पायलट ने नहीं खोला कॉकपिट - Ekhabri.com

एयर इंडिया का विमान हाइजैक करने की कोशिश? पायलट ने नहीं खोला कॉकपिट

बंगलुरु से वाराणसी आ रहे एयर इंडिया के विमान के कॉकपिट का दरवाजा दो यात्रियों ने खोलने की कोशिश की। कॉकपिट में घुसने के लिए सही पासकोड भी डाल दिया था। पायलट ने हाईजैक की आशंका में गेट नहीं खोला। इसकी जानकारी एटीसी को दी। वहां से सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग के बाद कॉकपिट गेट खोलने की कोशिश करने वाले दोनों यात्रियों समेत कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वाराणसी पुलिस के साथ ही खुफिया एजेसिंया हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में जुटी हैं। विमान में कुल 163 यात्री सवार थे। विमान का वाराणसी में उतरने का समय 10.45 है लेकिन पूरे घटनाक्रम के बीच 10.22 पर ही विमान उतार लिया गया।

 

 

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1086 बेंगलुरु से अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर सोमवार की सुबह वाराणसी आ रहा था। विमान के हवा में आने के कुछ देर बाद ही दो यात्रियों ने कॉकपिट में जाने के लिए बने केबिन गेट को खोलने की कोशिश की। पासवर्ड से खुलने वाले दरवाजे में सही पासकोड भी डाल दिया था। उड़ते विमान में कॉकपिट खोलने के लिए पासकोड डालते ही पायलट के बाद इसकी सिग्नल पहुंचा। पायलट ने सीसीटीवी में देखा तो सहम गए। वहां दो यात्री दिखाई दिए। विमान के अपहरण के डर से कैप्टन ने दरवाजा नहीं खोला।

 

 

पायलट ने इसकी जानकारी तत्काल एटीसी को दी। एटीसी ने सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ को सतर्क किया। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सीआरपीएफ जवानों ने कॉकपिट खोलने का प्रयास करने वाले दोनों यात्रियों समेत कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को बाबतपुर पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां में पूछताछ में जुटी हैं। वाराणसी के डीसीपी वरुणा जोन आकाश पटेल भी पकड़े गए यात्रियों से पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस मामले में कार्रवाई जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

आसमान से बरस रहे आग के गोले, छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर रायपुर

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *