Google Analytics Meta Pixel मां दंतेश्वरी में भक्तों के चढ़ाए 20 किलो चांदी से समिति ने इससे बनवाए 1100 सिक्के - Ekhabri.com

मां दंतेश्वरी में भक्तों के चढ़ाए 20 किलो चांदी से समिति ने इससे बनवाए 1100 सिक्के

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में 20 किलो चांदी से 1100 नग चांदी के सिक्के बनाए गए हैं। पिछले साल 600 सिक्के बेचे गए। वहीं इस बार 500 सिक्के बेचने का लक्ष्य रखा गया है। नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने सिक्के खरीदे। मां दंतेश्वरी देश के 52 शक्तिपीठों में से एक है। मंदिर करीब 800 साल पुराना है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त माता के दरबार पहुंचते हैं। पंचमी के दिन सबसे ज्यादा भीड़ होती है। हर साल दर्शन करने आने वाले पद यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक होती है।

 

 

आपको बता दें कि हर साल दंतेश्वरी मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मन्नत के अनुसार भक्त माता को सोने-चांदी के आभूषण भी चढ़ाते हैं। हर 6 महीने में मंदिर की दान पेटी खोली जाती है। पिछले साल नवरात्र से मंदिर समिति ने निर्णय लिया कि मंदिर में चढ़ाई गई चांदी से सिक्के बनाए जाएंगे। इन सिक्कों को भक्तों को बेचेंगे। पिछले साल 20 किलो चांदी से करीब 1100 सिक्के बनवाए गए, जिसमें एक तरफ माता दंतेश्वरी की तस्वीर और दूसरी तरफ मंदिर की तस्वीर बनवाई गई। 10 ग्राम सिक्के के कीमत 2100 रुपए निर्धारित की गई। पिछले साल ही मंदिर समिति ने कुल 600 सिक्के भक्तों को बेच दिए। शेष बचे 500 सिक्के बेचने इस बार 2 अलग-अलग पंडाल लगाया गया है।

 

 

सराफा व्यापारियों की मानें तो वर्तमान कीमत के हिसाब से 20 किलो चांदी की कीमत लगभग 27 लाख रुपये है। मंदिर में जो सिक्के बिके हैं उन पैसों का इस्तेमाल मंदिर समिति के लोग मंदिर के कामों में ही लेंगे। इस बार भी मंदिर के ठीक बगल में और बाहर 2 स्टॉल लगाए गए हैं। टेंपल कमेटी ने यहीं सिक्के रखे हैं। कोई भी भक्त सिक्के लेना चाहता है तो वो इस पंडाल में जाकर ले सकता है। इस साल पहले दिन लगभग 10 सिक्के बेचे गए। वहीं हर दिन कितने सिक्के बिक रहे इसका पूरा लेखाजोखा टेंपल कमेटी में रजिस्टर किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *