Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, लेकिन आप उसे इधर-उधर रहकर व्यर्थ ना करें। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में कोई सदस्य नौकरी को लेकर परेशान रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृषभ राशि : आज आपको किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आपको बॉस की कोई बात बुरी लग सकती हैं। माताजी भी आपकी किसी बात को लेकर विरोध कर सकती हैं, इसलिए आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कामों को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी दूसरे की बातों में आकर कोई बिजनेस में बड़ा जोखिम ना लें। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा और आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं और जीवनसाथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे। आपका खर्चों को लेकर सिरदर्द रहेगा, लेकिन फिर भी आपको ना चाहते हुए भी कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं।

 

कर्क राशि : आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज आपको कोई चोट-चपेट आदि लगने की संभावना है, इसलिए आप किसी से वाहन मांगकर ना चलाएं और थोड़ा सावधानी बरतें। आपको किसी बात को लेकर जिद या अहंकार में नहीं रहना है, नहीं तो आपके पिताजी नाराज हो सकते हैं। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप किसी से कोई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आपको किसी यात्रा पर भी बहुत ही सोच समझकर जाना होगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना नहीं रखनी है। आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर अपनी आंख व कान खुले रखें। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है।

 

तुला राशि : आज आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने निजी मामलों में किसी दूसरे से सलाह लेने से बचना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में बदलाव के लिए आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। परिवार को कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

वृश्चिक राशि : आज आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। पारंपरिक कार्यो से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा और आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी संतान से बेवजह किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको आज सूझबूझ दिखाकर अपने कामों को करना होगा और आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।

 

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सुख-शांति से भरा रहने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपको किसी चल या अचल संपत्ति संबंधित विवाद पर थोड़ा चुप रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे और आपके बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। आपके प्रमोशन की बात आगे चल सकती हैं।

 

मकर राशि : आज आपको दूसरों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में भी सुधार होगा और आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान को आप कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने घर में कोई बदलाव करने की सोचेंगे।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। आपको किसी सामाजिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, जिसके लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाना होगा। आप किसी अजनबी से सलाह लेने से बचें, लेकिन आर्थिक मामलों में आप पूरी स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *