Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल के समय आपको अपने व्यापार की किसी महत्वपूर्ण डील के फाइनल होने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, इसीलिए यदि आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले। समाज में आज शुभ व्यय से आपके कीर्ति चारों ओर फैलेगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज घर परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आज आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का विचार भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज व्यापार के कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी, जिनको आप अपने पार्टनर से साझा करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज वही कार्य सौंपा जाएगा,जो उनको अत्यधिक प्रिय है, जिसके करने से उनका उत्साह और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने लंबे समय से अधूरे पड़े हुए कार्यों को निपटाने के लिए अपने भाई से चर्चा कर सकते हैं। आज आप नौकरी में जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह, जन्मदिन आदि मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी व ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, फिर भी आज आप धर्म-कर्म के कार्यों के लिए थोड़ा समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा,कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपके कुछ कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि : आज के दिन आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है, लेकिन फिर भी आज आपको अपने कार्यों को संभलकर करना होगा और अपने व्यवहार में सर्तकता व सावधानी को बनाए रखना होगा। यदि आज आपके आस पास में वाद विवाद की नौबत आए तो आपको उससे दूर रहना होगा, क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आप जिस भी कार्य को करें तो पूरे आत्मविश्वास से करें, तभी वह सफल हो सकेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे, तो वह पूरा अवश्य होगा। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित पारिवारिक मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज घर में सुख समृद्धि आएगी और आपको दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद चल रहे हैं, तो वह भी आज सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने परिवार के सभी लोगों के साथ मिलकर अथवा दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी। परिवार में यदि कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होती दिख रही है।

Read Also  आज का राशिफल

धनु राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको पैसे से संबंधित कोई भी लेनदेन करने से पहले अपने पिताजी से सलाह करना होगा, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज रोजगार की दिशा में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको उन्हे पहचानना होगा, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो आज उसके विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने किसकी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता होगी। यदि आप अपने पिताजी से कोई बात कहेंगे, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आज आप किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो बहुत ही सोच विचार कर ले। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप अपने जीवनसाथी से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप अपने किसी प्रियजन के साथ किसी तीर्थ स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज यदि आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो उसका परिणाम आपके लिए हितकर रहेगा। आज आपको अपनी परेशानियों को मधुर व्यवहार से सुधारना होगा। यदि आप अपने किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें सफल अवश्य होंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भाइयों के साथ आज संबंधों में मधुरता आएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...