बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के दुस्साहस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके एफ-16 विमान को मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। वीर चक्र युद्ध काल के दौरान दिया जाने वाला तीसरा बड़ा वीरता पुरस्कार है। पहला वीर चक्र 1947 में दिया गया था। अभिनंदन के अलावा अब तक 361 वीर चक्र प्रदान किए गए हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने दो कीर्ति चक्र और 23 शौर्य चक्र भी दिए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य गण्ामान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने भारतीय जवानों के वाहन को एक आइडी ब्लास्ट से उड़ा दिया था। करीब दो हफ्ते बाद 26 फरवरी को भारतीय सेना के 12 मिराज विमानों ने एलओसी में 80 किलोमीटर अंदर घुसकर पाकिस्तान में आतंकी संगठन के सबसे बड़े अड्डे को तहस-नहस कर डाला। इस कार्रवाई में 350 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इस कार्रवाई से पाकिस्तान तिलमिला उठा और उसके लड़ाकू विमानों ने भारत की सीमा में घुसकर हमले की कोश्ािश्ा की। उसके पास अमेरिका के अत्याधुनिक एफ-16 विमान थे। इस दौरान तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 से उड़ान भरी और पाक के लड़ाकू विमानों को खदेड़ दिया। उन्होंने एक एफ-16 विमान को भी मार गिराया था। हालांकि उनका विमान क्रैश होकर पाकिस्तान में गिर गया। पड़ोसी ने उन्हें कैद कर लिया था, लेकिन भारत के दबाव के आगे झुकते हुए एक मार्च की रात पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया। सरकार ने वर्ष 2019 में वर्तमान को वीर चक्र प्रदान करने का एलान किया था। इस महीने की शुरुआत में अभिनंदन को वायुसेना ने ग्रुप कैप्टन के पद पर पदोन्न्त करने का एलान किया था।
इन्हें मिले शौर्य
मेजर महेश कुमार भूरे, मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल (मरणोपरांत), नायब सूबेदार सोमबीर (मरणोपरांत), सिपाही करमदेव ओरांव, राइफलमैन अजवीर सिंह चौहान, जाकिर हुसैन, सुभाष चंदर, ध्यानेश्वर श्रीराम, संदीप सिंह (मरणोपरांत), ब्रजेश कुमार (मरणोपरांत), हरि सिंह (मरणोपरांत), आशिक हुसैन मलिक (मरणोपरांत), अमन कुमार (मरणोपरांत) आदि।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...