Google Analytics Meta Pixel पांच अक्टूबर से नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू - Ekhabri.com

पांच अक्टूबर से नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू

रायपुर।पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। ब्रह्मपुर (ओडिशा) से इस ट्रेन को पीएम मोदी और उधना (गुजरात) से इस ट्रेन को रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाई। पांच अक्टूबर से यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। फिलहाल, ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन ओडिशा से गुजरात तक सीधी लंबी दूरी की कनेक्टिविटी से तो जुडे़गी ही साथ ही पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के कई जिलों और शहरों को जोड़ेगी ।

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस गाड़ी शुरू होने से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। रायपुर, दुर्ग क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात के उधना और ओडिशा के ब्रम्हपुर तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी । इसके साथ ही यह गाड़ी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के बीच यातायात और सामाजिक–सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करेगी । विशेष रूप से ओडिशा और गुजरात के बीच यह नई रेल सेवा यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी ।

पांच अक्टूबर 2025 नियमित चलेगी

ये ट्रेन नियमित रूप से पांच अक्टूबर 2025 से उधना से और 6 अक्टूबर 2025 से ब्रम्हपुर से चलेगी। 19021 उधना–ब्रम्हपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को प्रातः 07.10 बजे उधना से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 13.55 बजे ब्रम्हपुर पहुंचेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर आगमन रात्रि 21.40 बजे प्रस्थान 21.45 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन रात्रि 23.53 बजे प्रस्थान 23.58 बजे तथा रायपुर स्टेशन पर आगमन मध्य रात्रि 00.35 बजे प्रस्थान 00.45 बजे होते हुए गंतव्य को प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 19022 ब्रम्हपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को रात्रि 23.45 बजे ब्रम्हपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रातः 08.45 बजे उधना पहुँचेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 14.55 बजे प्रस्थान 15.05 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन 15.50 बजे प्रस्थान 15.55 बजे तथा गोंदिया स्टेशन पर आगमना 17.55 बजे प्रस्थान 18.00 बजे होते हुए गंतव्य को जाएगी ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *