रायपुर। राजधानी में अवैध रूप से संग्रहित पेट्रोल-डीजल की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारते हुए करीब 45,000 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल जब्त किया है। इस पूरे मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि यार्ड संचालक फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस को 1 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि थाना विधानसभा क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 03 टेकारी चौक स्थित एक यार्ड में बड़ी मात्रा में डीजल और पेट्रोल संग्रहित किया गया है। रेंज साइबर थाना रायपुर और विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी में 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल, कुल कीमत लगभग ₹42.90 लाख जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा, पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड पर की गई दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित सरोज को पकड़ा। यहां से 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल, कीमत लगभग ₹1.40 लाख जब्त किया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में कुल तीन ट्रक-टैंकर, ड्रम, पाइप और चाड़ी भी जब्त किए। आरोपियों से लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना विधानसभा में Raipur Illegal Fuel Case दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में पेश किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...