रायपुर, 09 अक्टूबर 2025।“जल है तो कल है, और जल से ही भविष्य संवरेगा। जल संरक्षण के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा, तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रख पाएंगे।”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के ओमाया गार्डन में आयोजित ‘सुजलाम भारत’ कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषयक कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने जल कलश पर जल अर्पित कर जल संचयन का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक अवसरों पर जल संकट को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी जल संकट को और बढ़ा सकती है, इसलिए हर नागरिक को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में लोग अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण के नवाचार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि राजनांदगांव की एक महिला सरपंच ने स्वप्रेरणा से सूख चुके हैंडपंपों को पुनर्जीवित किया। इस अभिनव प्रयास की सराहना केंद्र सरकार ने की और वित्तीय सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरक उदाहरण समाज को जल संरक्षण के लिए जागरूक और संगठित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने केलो नदी का जल अर्पित कर दिया धरती को सिंचित करने का संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री साय ने केलो नदी के पवित्र जल को पृथ्वी के प्रतीक स्वरूप स्थापित कलश में अर्पित किया। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है” और नदियाँ धरती को सींचकर जीवनदायिनी बनाती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी, इंद्रावती, शिवनाथ, केलो जैसी नदियाँ छत्तीसगढ़ की जीवनरेखाएँ हैं — जो कृषि, उद्योग और जीवन के हर क्षेत्र को संजीवनी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि हमें हर बूंद जल का सम्मान करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सहेजकर रखना चाहिए।
साय ने नागरिकों से आह्वान किया कि जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि छत्तीसगढ़ की धरती सदा हरियाली और समृद्धि से लहलहाती रहे।
जल संरक्षण पर सरकार की प्राथमिकता
जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम की संकल्पना की गई है। जलशक्ति मंत्रालय के निर्देशन में विभिन्न विभाग थीम आधारित संगोष्ठियों का आयोजन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक साढ़े तीन लाख जल संरचनाएँ बनाई गई हैं, जिससे भू-जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, डॉ. बसवराजु एस., मोहम्मद कैसर अब्दुल हक समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...