Google Analytics Meta Pixel सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत 31 बालिकाओं को मिली नई साइकिलें - Ekhabri.com

सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत 31 बालिकाओं को मिली नई साइकिलें

“बेटी पढ़े, बेटी बढ़े” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरटखुर्द में शुक्रवार को एक गरिमामय और प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 31 बालिकाओं को नई सायकलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन विकास समिति (SMDC) के अध्यक्ष रेवाराम चक्रधारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भीखम सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “बालिकाओं की शिक्षा ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है। शासन की यह योजना बालिकाओं की शिक्षा यात्रा को नई दिशा और गति देगी।”

 

 

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में धनीराम मरकाम (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), ग्राम सरपंच जाकेश्वरी चक्रधारी और उपसरपंच प्रीति साहू मंचासीन रहीं। विशेष अतिथि के रूप में पिलेश्वर पटेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष, बागबाहरा ग्रामीण), लोकेश पनोरिया (मंडल अध्यक्ष, खल्लारी), ताराचंद देवांगन (मंडल महामंत्री, खल्लारी) एवं विष्णु साहू (सोसायटी अध्यक्ष, बसुलाडबरी) उपस्थित रहे। समारोह में कक्षा 9वीं की छात्राओं को शासन द्वारा सायकलें वितरित की गईं। सायकल प्राप्त कर बालिकाओं के चेहरों पर अपार खुशी झलक रही थी। कई छात्राओं ने कहा कि अब वे नियमित रूप से विद्यालय पहुँच सकेंगी और अपनी पढ़ाई को नई दिशा देंगी।

 

कार्यक्रम में SMDC सदस्य जोधन चक्रधारी (SMC अध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शाला खैरटखुर्द), हुमन सेन, कामता प्रसाद साहू, राजेंद्र सेन, मनिका ठाकुर, डाली देवांगन और मनराखन साहू की उपस्थिति विशेष रूप से रही। सभी ने अपने विचारों में बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हेमनाथ रात्रे सर ने किया, जिन्होंने बालिकाओं और उपस्थित जनों को योजना के उद्देश्यों से अवगत कराया।
आभार प्रदर्शन प्राचार्य पुरुषोत्तम चंद्राकर ने करते हुए कहा, “यह योजना केवल सायकल वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि ग्रामीण बालिकाओं के आत्मविश्वास, स्वावलंबन और शिक्षा के अधिकार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।”

Read Also  श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

 

 

पुरुषोत्तम चंद्राकर (संकुल प्राचार्य), मोहिंदर पाड़े (संकुल समन्वयक), ईश्वर लाल पाड़े, हेमनाथ रात्रे, उदय सिंह ध्रुवा, बसंत कुमार मांघी, खुगेश्वर साहू, तनुजा चंद्राकर, जागेश्वरी देवांगन, सीमा पांडेय, श्रीमती श्रद्धा पांडेय, भगत दास, यमुना ध्रुव, ललिता कमार, प्रीति चंद्रवंशी, मेघराज साहू और परमेश्वर सबर सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी शिक्षक भगत दास द्वारा दी गई। संपूर्ण आयोजन अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अतिथियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

 

 

अंत में, छात्राओं ने शासन और विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सायकल हमारे लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा है।” तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ और विद्यालय प्रांगण में उल्लास और गर्व का वातावरण व्याप्त हो गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *