Google Analytics Meta Pixel वंदे मातरम् के 150 वर्ष : राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला महोत्सव 7 नवम्बर से शुरू - Ekhabri.com

वंदे मातरम् के 150 वर्ष : राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला महोत्सव 7 नवम्बर से शुरू

रायपुर, 6 नवम्बर 2025। भारत माता के गौरवगान “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ देशभर में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी के महाअभियान के रूप में मनाई जाएगी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में यह आयोजन वर्षभर चार चरणों में संपन्न होगा, जिसकी शुरुआत 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ से होगी। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं।

 

 

 

चार चरणों में मनाया जाएगा अभियान

 

महाअभियान को चार चरणों में विभाजित किया गया है —

 

पहला चरण: 7 से 14 नवम्बर 2025

दूसरा चरण:19 से 26 जनवरी 2026

तीसरा चरण: 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ)

चौथा चरण: 1 से 7 नवम्बर 2026

 

राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

 

 

जनप्रतिनिधियों और समाज की सक्रिय भागीदारी

 

प्रत्येक जिले में मंत्रीगण, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष आयोजन होंगे। स्थानीय कलाकारों, विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से यह महोत्सव जनआंदोलन का स्वरूप लेगा।

 

 

 

विद्यालयों में देशभक्ति की रचनात्मक गतिविधियाँ

 

प्रदेशभर के विद्यालयों और महाविद्यालयों में वंदे मातरम्वि षय पर निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ होंगी। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और पुलिस बैंड राष्ट्रगीत व देशभक्ति गीतों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश देंगे।

Read Also  मुख्यमंत्री साय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सौजन्य मुलाकात की

 

 

 

‘वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ’ – एक अभिनव पहल

 

राज्यभर में वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहाँ नागरिक अपनी आवाज़ में वंदे मातरम् गाकर पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। यह पहल जनसहभागिता और व्यक्तिगत भावनाओं को जोड़ने वाली नवाचारपूर्ण योजना है।

 

 

 

मुख्यमंत्री का संदेश

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ केवल स्मरणीय अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का सजीव संदेश है। यह आयोजन नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को सुदृढ़ करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *