Google Analytics Meta Pixel ओड़िशा-छत्तीसगढ़ एक संस्कृति, एक संकल्प : विष्णुदेव साय - Ekhabri.com

ओड़िशा-छत्तीसगढ़ एक संस्कृति, एक संकल्प : विष्णुदेव साय

रायपुर/नुआपाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय धोलकिया के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “उत्तम ओड़िशा, विकसित ओड़िशा” हमारा साझा संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन हो रहा है और हम सब इस बदलाव के साक्षी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड़िशा और छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक रिश्ता गहरा है और दोनों राज्यों पर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद बना हुआ है। उन्होंने पूर्ववर्ती बीजेडी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौरान विकास कार्य ठप पड़ गए थे और यह सवाल सबके मन में था कि ओड़िशा का नेतृत्व वास्तव में नवीन बाबू कर रहे हैं या पांडियन।

 

साय ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन मांझी के नेतृत्व में ओड़िशा अब विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा हमेशा से जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। इसी का परिणाम है कि आज द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं, मुख्यमंत्री मांझी और मैं स्वयं इसी समाज से आते हुए जनता की सेवा कर रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि मांझी सरकार ने नुआपाड़ा जिले के विकास के लिए अब तक 1101 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिनमें से लगभग 800 करोड़ रुपये जल परियोजनाओं पर व्यय किए जा चुके हैं।

 

साय ने कहा कि ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकारों के कारण हर वर्ग को विकास का लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना और ओड़िशा में सुभद्रा योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिल रहा है।

Read Also  प्लेन क्रैश साइट पर पहुंचे PM मोदी, घायलों से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है और यह क्षेत्र नक्सल-मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने जनता से अपील की कि पूर्व विधायक स्व. राजेंद्र धोलकिया के पुत्र जय धोलकिया को समर्थन दें, ताकि “उत्तम ओड़िशा” के संकल्प को साकार किया जा सके।

 

सभा में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओड़िशा प्रभारी लता उसेंडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, विधायक पुरंदर मिश्रा और रोहित साहू उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *