Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, फिर भी आप अपने कामों को मजबूती से करने में डटे रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं सता सकती है, जिसके लिए आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने की सोचेंगे। आपका कोई परिजन आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से अनबन होने की संभावना है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे। आप कहीं बाहर भी घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन आपको माता-पिता की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा, इसलिए उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में कोई समस्या खड़ी हो सकती है, जिसको लेकर आप उनके गुरुजनों से सलाह मशवरा अवश्य करें।  आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो आपका धन डूब सकता है।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आय से ज्यादा खर्च करेंगे, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान दें। आपको अत्यधिक मेहनत करके ही अपने कामों को करना होगा। किसी दूसरे पर डिपेंड रहने से वह लटक सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव सोच समझ कर करें।

Read Also  आज का राशिफल 23 जून राशिफल 2020

 

सिंह राशि : आज आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी पूजा पाठ का आयोजन अपने घर में कर सकते हैं। आप कुछ कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसे पूरा करने में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज रखना बेहतर रहेगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने खर्च भी आसानी से कर पाएंगे। परिवार में भी शांति भरा माहौल रहेगा। आपके बॉस को आपके दिए गये सुझाव आपको पसंद आएंगे, लेकिन आज पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपको समस्या देगी, इसलिए आप चुप रहे तो ही बेहतर रहेगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को निपटने की कोशिश करें। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई फैसला बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा। आप किसी की बातों पर जल्दी भरोसा ना करें।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। राजनीति में आपको एक नई पहचान मिलेगी और किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा कर अवश्य करेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि कोई समस्या होगी, तो उसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज आपकी आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें, नहीं तो आने वाले समय में उन्हें अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आज आपको आपने किसी मित्र की याद सता सकती है। किसी बात को लेकर यदि कोई मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका सरकारी काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और आप अपने अटके हुए धन को भी निकलने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ चीज लेकर आ सकते हैं। बिजनेस में भी आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। कोई इंवेस्टमेंट आप किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी शौक-मौज की चीजों में इजाफा होगा।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपके सामने प्रॉपर्टी को लेकर नए-नए प्लान आएंगे, जो आपको अच्छा लाभ देंगे। भाई-बहनों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आप घर बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *