Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। यदि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो आपका उससे भी पीछा छूटेगा, लेकिन विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सायं काल के समय आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपनी पिछली की हुई गलतियों से कुछ सीख लेंगे और भविष्य में दोबारा उन्हें नहीं दोहराएंगे, लेकिन आपको धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपका कुछ धन फंस सकता है।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप पिताजी व माताजी से आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  आपको संतान के करियर को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिनके लिए आप अपने मित्रों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, जो लोग किसी नए वाहन को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए समय अभी कमजोर है, इसलिए अभी रुकना बेहतर रहेगा।  यदि आपका किसी परिजन से कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको संयम रखना होगा। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि नौकरी में कार्यरत लोग जॉब में परिवर्तन करने की योजना बना रहे, तो आपकी वह योजना सफल होगी, लेकिन आपको आज कुछ लोगों से मेल मिलाप करना पड़ सकता है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। यदि भविष्य में पहले कभी आपने धन का निवेश किया था, तो आपको वह दुगना होकर वापस मिल सकता है। सायंकाल के समय आपकी अपने जीवन साथी से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें वह आपसे नाराज हो सकते हैं, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

कर्क राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहने वाला है।  आप अपने पारिवारिक कार्य को निपटाने में व्यस्त रहेंगे, जिनके कारण आप परेशान भी रहेंगे और व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे भी समाप्त करने में सफल रहेंगे। छोटे व्यापारियों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है, तभी वह अपने व्यापार में आ रही कमियों को दूर कर पाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहेगा। राजनीति में जो लोग कार्यरत हैं, उनको सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा। आप अपनी कुछ मुश्किलों को अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं, जिसका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें  सतर्क होकर कार्य करना होगा, नहीं तो उनकी नौकरी छूट सकती है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका कोई वाद विवाद खड़ा करा सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम से हर समस्या से निकलने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप परिवार के किसी सदस्य से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिनके लिए आप अपनी माताजी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी से धन का लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नए व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी को भी उस में साझीदार बनाने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह  बाद में उनको धोखा दे सकता है। आप अपने मन में कड़वाहट रखने के कारण अपने किसी मित्र से लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने किसी सरकारी कार्य को निपटाने के लिए कुछ रिश्वत देनी पड़ सकती है। नौकरी में आपकी मीठी वाणी के कारण आपके जूनियर इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको बीच में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। जो लोग संतान को विदेशों से शिक्षा ग्रहण कराना चाहते हैं, तो वह  आवेदन कर सकते हैं। व्यापार में  आप अपनी किसी डील को लेकर चिंता ग्रस्त रहेंगे, लेकिन सायंकाल के समय में वह  फाइनल हो जाएगी। छोटे व्यापारियों को  यदि किसी से धन उधार लेना पड़े, तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा जीवनसाथी के लिए  आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने काम  को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे वह अपने पिछले किए रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मिलने जुलने का सुनने का मौका मिलेगा। धन का आवागमन लगा रहेगा, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय के रुके हुए कामों को निपटाने में भी व्यस्त रहेंगे, लेकिन यदि आपके पिताजी  आपसे कुछ फरमाइश करें, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित भी कुछ लोगों से बातचीत करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। आप अपने सभी कार्यों को अपने आलस के कारण कल के लिए टाल सकते हैं, लेकिन यदि आपका कोई कानूनी कार्य है, तो उसमें आपको ऐसा करना नुकसानदायक रहेगा, लेकिन आप किसी नई संपत्ति को खरीदने की योजना बना सकते हैं, जिसके पहलुओं को चल स्वाधीनता से जांचना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने जूनियर से बातचीत करते समय व्यवहार में मधुरता लानी होगी। सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आप अपनी पिछली की हुई गलतियों से कुछ सबक लेंगे, जिनके लिए आपको अपने किसी परिजन से माफी भी मांगनी पड़ सकती है, लेकिन आपको धन का निवेश किसी के बहकावे में आकर करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके धन को डूबा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें अभी भी राहत नहीं मिलेगी और कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की आज पदोन्नति हो सकती है। यदि आपके पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में  वृद्धि हो सकती है।  आपको किसी के भी सामने तोलमोल कर बार बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपकी बात बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को भी कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे व उनकी बातों को भी उन्हें नजरअंदाज करना होगा। सायंकाल के समय आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...