Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में यदि कोई पार्टनरशिप करें, तो उसे पूरी लिखापढ़ी करके ही करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में तेजी लानी होगी। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको टेंशनों से छुटकारा मिलेगा और आप बेहतरीन अनुभव करेंगे।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। संतान आपकी किसी बात का बुरा मान सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। किसी जल्दबाजी के कारण आपको निराशा हाथ लगेगी। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर डालने की कोशिश करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। धन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप आज  इधर-उधर के कामों में ना लगें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड होने से बचना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा हो सकता है।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी इन्वेस्टमेंट को बिना सोचे समझे ना करें। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें खर्चा अच्छा खासा होगा, लेकिन रियल एस्टेट अथवा शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

सिंह : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कामों से अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी, जो लोग कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, उन्हें भी थोड़ा ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि लापरवाही के कारण आपकी समस्या बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में समस्याओं को  नजरअंदाज ना करें। यदि आप किसी बहकावे में आकर कोई इन्वेस्टमेंट किया, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। आपको पारिवारिक रिश्तों में सुधार लाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके ऊपर काम की जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। वैवाहिक जीवन में आपको एकजुटता बनाकर चलनी होगी। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और आपको सामाजिक कामों में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आय के सोर्सो में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामले को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ध्यान देकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपकी कोई प्रॉपर्टी से संबंधित डील लटक सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लें। आपका कोई कानूनी मामला यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आसानी से दूर हो जाएगी।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप संतान की फरमाइश पर उन्हें कहीं घूमाने-फिराने भी लेकर जा सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी तो वह दूर होगी। आपकी कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको काम को लेकर कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आज आप अपने मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। एक साथ आपको कोई काम हाथ लगेंगे। आप जल्दबाजी में किसी काम को लेकर उतावलापन ना दिखाएं। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की कोशिश करें।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका धन को लेकर कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी यात्रा पर आपको थोड़ा सावधान रहकर जाना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *