Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आएंगे। सायंकाल का समय आप अपने करीबी रिश्तेदार अथवा दोस्तों के साथ मेलमिलाप अथवा किसी पार्टी कर सकते हैं, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त होगी। आज आप अपने किसी परिजन से गिले-शिकवे दूर करके मित्र बनेंगे। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक होगा, इसलिए अभी कुछ समय के लिए रुक जाए।

वृष राशि : आज आपके स्वभाव में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों को भी हैरानी होगी, लेकिन आज आप अपने कार्यालय में भी अपने क्रोधी स्वभाव को दूर रखकर वाणी में मधुरता को बनाए रखेंगे, जिसके कारण आपके साथी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपको यदि कुछ मानसिक परेशानियां हैं, तो आप उनका हल खोजने में सफल रहेंगे। आज आपको शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको अपने किसी मित्र को कोई कीमती उपहार देने से पहले अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज खुशियां आएंगी, जो लोग आज किसी नए शेयर में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो वह भविष्य में भरपूर लाभ अवश्य पाएंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी मित्र के घर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपका उत्साह बढ़ा हुआ दिखेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं। आज आप अपने भाई व बहनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण उनका प्रेम और गहरा होगा, इसके साथ ही आज कुछ लोग अपने साथी से अपने करियर में चल रही परेशानियों को भी साझा करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि यदि आपको कोई सलाह दे, तो उस पर अमल करने से पहले किसी और से सलाह मशवरा करना भी बेहतर रहेगा। आज आपको व्यापार से संबंधित किसी कार्य के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि : आज आप धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे, जिसके कारण आपके आसपास के लोग इसका फायदा उठाते नजर आएंगे और आपको ज्ञान दे सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि यदि वह आपके लिए सही हो, तो ही किसी की बात माने अन्यथा अपने मन की सुनें। आज व्यवसाय के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आप संतान को किसी परीक्षा के लिए आवेदन कराना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

तुला राशि : आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आप व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहेंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आज आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा। यदि आज आपको घर अथवा व्यापार में कोई परेशानी भी आये, तो आपको धैर्य रखकर समाधान खोजना होगा, नहीं तो आपके कोई परिजन आपको गलत सलाह दे सकते है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। साझेदारी में जो व्यापार किया हुआ है आज उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप अपने किसी पुराने मित्र के साथ नया व्यवसाय करने का भी प्लान बनाएंगे, लेकिन उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य है, तो उसके लिए आज कोई उत्तम अवसर आ सकता है। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आप अपना कुछ समय अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी पर्यटन स्थल पर घूमने निकल सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से यदि आपके संबंधों में कुछ दरार चल रही थी, तो वह भी आज सुधरेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, क्योंकि आज उनकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मकर राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज विद्यार्थी अपनी कमियों को ढूंढ कर उन्हें सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि किसी विषय में वह कमजोर है, तो आज वह उसी का अध्ययन करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि आज वह अपने जीवनसाथी से पुराने गिले-शिकवे को दूर करने के लिए मेल मिलाप करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों की भी आज कोई खास डील फाइनल होगी, जो उनकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगाएगी, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में भी यदि रिश्तो में कुछ खटास आ रही थी, तो वह आज मिलकर आप समाप्त करेंगे। यदि किसी प्रॉपर्टी की डील की बात चल रही है, तो उसे खरीदने में भी आज आप सफल रहेंगे, लेकिन उसके लिए अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें। सायंकाल के समय आज आपकी माता जी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप उन्हें कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं अथवा उन्हे कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिसे देखकर वह अत्यधिक प्रसन्न होंगी। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी मित्र अथवा पड़ोसी से मिलकर आनंदित होंगे, जिसके कारण आपकी दोस्ती और गहरी होगी। यदि आज आपने शॉपिंग पर अत्यधिक खर्चा किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका असर पड़ सकता है, इसलिए आज आपको अपने बजट को बनाकर ही कार्य करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...