ब्रिटेन में जहां कोरोना वायरस के नए स्वरूप ने तहलका मचा दिया है वहीं भारत में भी अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश के 12 राज्यों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन फैल चुका है।में जहां सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं।वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीमें 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या अब 153 हो गई है।
एम्स के निदेशक ने दी चेतावनी-ब्रिटेन से सबक ले भारत
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने ओमिक्रॉन को लेकर चेतावनी दी है और कहा कि भारत को भी कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने के साथ उम्मीद करनी चाहिए कि देश में कोविड -19 की स्थिति ब्रिटेन जितनी खराब नहीं हो।
गुलेरिया ने कहा, ‘हमें तैयारी के साथ उम्मीद करनी चाहिए कि चीजें ब्रिटेन की तरह खराब नहीं हों।जब भी दुनिया के अन्य हिस्सों में मामलों में बढ़ोतरी होती है, तो हमें इस पर करीब से नजर रखनी चाहिए। साथ ही किसी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए’
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या हुई 54
पश्चिम बंगाल में विदेश से लौटे दो व्यक्तियों में रविवार की सुबह कोविड-19 की पुष्टि हुई है और उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित हैं या नहीं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।
भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर एक चिंता की खबर सामने आई है।दरअसल, बिना किसी ट्रैवल हिस्टरी वाले लोग भी इससे संक्रमित होने लगे हैं, यहां तक कि सभी संपूर्ण टीकाकरण भी करवा चुके हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...