कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर के लोग बीमार पड़ रहे हैं और मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ रही है। हालांकि कुछ देशों में कोरोना मरीजों और मृतकों की संख्या काफी कम है। कोरोना के आतंक के बीच एक राहत वाली खबर है। कुछ देश में विटामिन-डी के कारण कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ गया। वहां लोग कोरोना के शिकार तो हुए, लेकिन कोरोना का वायरस विटामिन-डी से हार गया और लोग जल्द स्वस्थ होने लगे। खासकर नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, स्वीडन के लोगों के लिए विटामिन-डी रक्षा कवच बन गया।
इन देशों में विटामिन-डी के कारण कोरोना वायरस का संक्रमण कम हुआ और लोग कम बीमार पड़े। इन देशों में ज्यादा मौतें भी नहीं हुईं। दरअसल यहां के लोगों के शरीर में विटामिन-डी की मात्रा अच्छी है। यह जानकारी यूरोपीय वैज्ञानिकों की एक टीम के अध्ययन के बाद सामने आई है। उनकी रिपोर्ट आरयरिश मेडिकल जर्नल में छपी है। टीम के वैज्ञानिकों का दावा है कि वे यूरोपीय देश कोरोना की ज्यादा चपेट में आए जहां लोगों में विटामिन-डी की कमी थी।
विटामिन-डी की कमी वाले यूरोपीय देश हैं स्पेन, फ्रांस, इटली और ब्रिटेन हैं। वहीं, अमेरिका, भारत और चीन के लोगों में भी विटामिन-डी की भारी कमी पाई जाती है। यही वजह रही कि इन देशों में कोरोना वजह से लाखों लोग बीमार हुए और लाखों लोग मारे गए। यानी विटामिन-डी की कमी वाले देशों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला। वैज्ञानिकों ने इन यूरोपीय देशों के लोगों के शरीर में विटामिन-डी का अध्ययन करने के लिए 1999 से डाटा निकालकर उसका एनालिसिस किया।
विटामिन-डी के पिछले डाटा का मिलान वर्तमान डाटा और कोरोना की वजह से होने वाली मौत की दर से किया गया। तब पता चला कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन-डी की मात्रा अच्छी है वे लोग कोरोना से कम प्रभावित हुए। उन देशों में कोरोना से कम मौतें हुईं। विटामिन-डी की कमी सबसे ज्यादा एशियाई और अश्वेत मूल के लोगों में पाई गई, जिनकी ब्रिटेन व अमेरिका में बहुत अधिक मौत हुई है। आबादी के औसत विटामिन-डी स्तर और कोरोना वायरस मामलों की संख्या के बीच संबंध है।
नॉर्वे, फिनलैंड और स्वीडन की भौगोलिक स्थिति के कारण यहां सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें कम पहुंचती है जो कि विटामिन-डी का प्रमुख स्रोत है। इसलिए इन देशों में लोग विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए दुग्ध उत्पाद ज्यादा लेते हैं। वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि भारत, चीन समेत उत्तरी गोलार्द्ध के कई अन्य देशों में साल के शुरुआती महीनों में ठंड थी। संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया। लोग घरों में कैद थे। सूरज की किरणें कम से कम 20 मिनट तक शरीर पर न पड़ने से शरीर में विटामिन-डी की कमी ने गंभीर रूप ले लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...