Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन अपने व्यवसाय की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। यदि आज आप किसी की बातों की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करेंगे, तो अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सांसारिक दृष्टिकोण भी आज कुछ बदल सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज सीमित मात्रा में धन लाभ होगा, जिससे वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज सावधानी पूर्वक कार्य करें, जिससे उनके सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने का सोचा है, तो बहुत सावधानी से करें। सायंकाल का समय आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। जिसके कारण व्यस्तता अधिक रहेगी, इस कारण आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसकी वजह से आपकी माता जी नाराज हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आपको व्यर्थ की चिंताएं भी लगी रहेगी। आज आपको संतान के विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप उस पर ध्यान नहीं देंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से यदि कोई वादविवाद चल रहा था, तो वो भी आज समाप्त होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए तुम मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि आपका कोई कानून संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की लिस्ट बनाएंगे और उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में किसी विशेष सहयोग की आवश्यकता होगी। व्यवसाय में यदि आज आप किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। आज आपको अपने किसी दूर के परिजन से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उन्हें रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी सहयोगी से भी बहस बाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं। आज यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह पूरी होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपका आनंदमय व्यतीत होगा, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, आज उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपका बहनों से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन बहुत सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज आपके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक होगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपके मन में कोई आइडिया आए तो अपने व्यापार में आगे बढ़ाएंगे, तभी वह आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आपको यह अपने किसी भी साझेदार से शेयर नहीं करना होगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अपनी पिछली चली आ रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए रहेगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही है, तो आज आप उसका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य जो जातको के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकती है। यदि आज आप किसी शेयर बाजार आदि में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें। भविष्य में यह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से सलाह ले सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको पिताजी के सहयोग से उन्नति के मार्ग प्रशस्त देखेंगे, जिन पर आप अमल करेंगे और आप उनका लाभ उठाएंगे। यदि आपकी कोई पुरानी देनदारी चल रही है, तो आज आप उसे उतारने में सफल रहेंगे और कर्ज से मुक्त होंगे। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को भी लागू कर सकते हैं,जो आपको भरपूर लाभ देंगी संतान के किसी कार्य से आज आपको निराशा हो सकती है। आज आपको नौकरी में अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज लोग आपकी सराहना करते हुए नजर आएंगे और आप भी किसी दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको यह समझना होगा कि वह मदद सीमित हो, लोग उसका उसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं, जिसके कारण आपको लाभ होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं। सायं काल का समय आज आप दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपका कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य हिस्सा लेंगे और प्रसन्न नजर आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से यदि रिश्तो में कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढी दिखेगी, जिसमे आप कुछ धन भी व्यय  करेंगे। धन लाभ के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने सहयोगियो  का साथ मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

आज नजर आएगा ब्लू मून, जानिए क्या है खास बात

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

सुशासन तिहार में हंगामा, बिलासपुर से दुर्ग तक विवाद और भ्रष्टाचार के मामले से मचा सियासी तूफान

By User 6 / May 30, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...