रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तबादले की सूची में डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शामिल हैं।
SAS Transfer Order Date 30.07.25
इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रमुख तबादलों में विजेंद्र सिंह पाटले को सूरजपुर का CEO, मुकेश रावटे को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का CEO, सुनील कुमार चंद्रवंशी को बालोद का CEO और प्रेमलता को बेमेतरा का CEO बनाया गया है।
इसके अलावा, पूनम शर्मा को पर्यटन मंडल में उपमहाप्रबंधक, ऋचा चंद्राकर को स्मार्ट सिटी रायपुर में प्रबंधक तथा कैलाश वर्मा को मार्कफेड नवा रायपुर में जीएम का पदभार सौंपा गया है।
राज्य सरकार की इस प्रशासनिक सर्जरी के बाद जिलों में नई जिम्मेदारियां संभालने को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।










