Google Analytics Meta Pixel 2036 ओलंपिक लक्ष्य संग 2036 पौधों का ऐतिहासिक रोपण अभियान - Ekhabri.com

2036 ओलंपिक लक्ष्य संग 2036 पौधों का ऐतिहासिक रोपण अभियान

रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ खिलाड़ी सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रुद्राक्ष का पौधा रोपित करते हुए प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल और पर्यावरण संरक्षण राष्ट्र निर्माण के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

 

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत द्वारा प्रस्तुत दावे के समर्थन में प्रतीकात्मक रूप से 2036 पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, हरित और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प भी है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेलों के लिए बेहतर वातावरण और आधुनिक अधोसंरचना विकसित की जा रही है, जिससे युवा अपनी प्रतिभा का पूर्ण प्रदर्शन कर सकें।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य को खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की सफल मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। वहीं बस्तर ओलंपिक जैसे नवाचारों ने दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाई है। इस वर्ष बस्तर ओलंपिक में लाखों युवाओं की भागीदारी ने प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को प्रमाणित किया है।

Read Also  कवर्धा में मॉब लिंचिंग का मामला : ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटकर युवक को मार डाला, 10 आरोपी गिरफ्तार

 

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बजट प्रावधान कर रही है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानजनक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जिससे वे और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

 

कार्यक्रम में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल कर रही है। उन्होंने खेलो इंडिया जैसी योजनाओं को देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने वाला बताया।

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने युवाओं में मौजूद अपार प्रतिभा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, बीएसएफ के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *