रायपुर, 23 जून 2026।छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस के विस्तार के साथ नागरिकों के डेटा संरक्षण और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर में राज्य स्तरीय उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। “Strengthening Cyber Security Frameworks for State Data” विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में देशभर के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

यह कार्यशाला इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन और चिप्स (CHiPS) द्वारा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के 120 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए।
साइबर सुरक्षा अब जनविश्वास से जुड़ा अहम विषय
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव अंकित आनन्द ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस की सफलता नागरिकों के विश्वास पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षित और विश्वसनीय डिजिटल सिस्टम ही इस विश्वास को मजबूत कर सकते हैं। साइबर सुरक्षा अब केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि सुशासन और सेवा निरंतरता का अहम हिस्सा बन चुकी है।
राज्य के लिए तैयार हो रहा साइबर सुरक्षा रोडमैप
चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार डिजिटल परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए एक व्यापक और भविष्य उन्मुख साइबर सुरक्षा रोडमैप तैयार कर रही है। कार्यशाला में जोखिम मूल्यांकन, डेटा सेंटर सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC), जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर और साइबर जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विशेषज्ञों का जोर
तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDP Act-2023) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कानून वर्ष 2027 तक पूर्ण रूप से लागू होगा।
इसके अलावा, राष्ट्रीय और वैश्विक साइबर सुरक्षा मानकों, Trusted IT Systems और डेटा सुरक्षा के लिए प्रमाणन की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
समूह चर्चाओं से मिले अहम सुझाव
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को छह समूहों में विभाजित कर चर्चा कराई गई, जिसमें साइबर सुरक्षा निगरानी, नियमित ऑडिट, घटना प्रतिक्रिया तंत्र (Incident Response Mechanism) और मानव संसाधन क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
राष्ट्रीय स्तर पर भेजी जाएंगी अनुशंसाएं
कार्यशाला से प्राप्त सुझावों को संकलित कर राज्य की साइबर सुरक्षा कार्ययोजना को और प्रभावी बनाया जाएगा। चयनित सुझावों को भारत सरकार और संबंधित राष्ट्रीय संस्थाओं को भी भेजा जाएगा।
सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित डिजिटल शासन और मजबूत साइबर अवसंरचना के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। यह कार्यशाला राज्य में साइबर सुरक्षा को नई दिशा देने और डिजिटल सेवाओं को अधिक सुरक्षित एवं भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...