Google Analytics Meta Pixel सुकमा के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाया कीर्तिमान,भारत सरकार से मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र - Ekhabri.com

सुकमा के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाया कीर्तिमान,भारत सरकार से मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र

रायपुर, 18 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार ने 28 नवंबर 2024 को इस केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वॉस) प्रमाणपत्र प्रदान किया, जिसमें इसे 89.69 प्रतिशत का स्कोर प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि न केवल सुकमा जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय बन गई है।  

 

चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पांच उप-स्वास्थ्य केंद्र आते हैं, जिनमें 45 नक्सल प्रभावित गांव शामिल हैं। इनमें ताड़मेटला गांव भी शामिल है, जहां देश का सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ था।

 

संघर्ष से सफलता तक का सफर 

वर्ष 2009 में शुरू हुए इस स्वास्थ्य केंद्र का संचालन प्रारंभ में बेहद कठिन परिस्थितियों में हुआ। भवन, सड़क और नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बावजूद यहां की टीम ने सेवा भावना के साथ काम किया। नक्सली खतरों के बावजूद इस केंद्र ने स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊंचाइयों को छुआ।

 

वर्ष 2020 में नए भवन और आवासीय सुविधाओं के निर्माण के बाद सेवाओं का विस्तार हुआ। राज्य और जिला अधिकारियों के सहयोग से केंद्र ने राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने की तैयारी की। नवंबर 2024 में भारत सरकार की एनक्वॉस टीम ने यहां का मूल्यांकन किया और इसे उच्च स्कोर प्रदान किया।

 

आज की सेवाएं और योगदान

चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र में हर महीने औसतन 20 संस्थागत प्रसव, 1,000 से अधिक ओपीडी और 100 से अधिक भर्ती मरीजों को सेवाएं मिलती हैं। इस सफलता के पीछे डॉक्टर अनिल पटेल, महेंद्र काको और अन्य कर्मचारियों की टीम का समर्पण है।

Read Also  विधायक ने कार में पेट्रोल भर कर किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन, प्रशासन ने दूसरे दिन किया सील

 

चिंतागुफा का यह कीर्तिमान घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक प्रेरणा है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *