मध्य प्रदेश: मुरैना जिले के पोरसा नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था की तस्वीर बेहद चिंताजनक नजर आ रही है। सरकार जहां शहरों को साफ और सुंदर बनाने के दावे कर रही है, वहीं वार्ड क्रमांक 6 स्थित पंडित दीनदयाल स्कूल वाली गली में लोगों का जीवन बदहाल हो चुका है। यहां पिछले करीब दो वर्षों से नाले और नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा है, जिससे आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर बच्चे
हालात इतने खराब हैं कि छोटे-छोटे बच्चों को हर दिन बदबूदार और गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गंदगी के कारण कई बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। छात्राएं और बुजुर्ग भी इसी रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
एक ही रास्ते पर दर्जनों स्कूल और कोचिंग सेंटर
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसी मार्ग पर दो दर्जन से ज्यादा स्कूल और कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं। रोजाना सैकड़ों छात्र इसी रास्ते से पढ़ाई के लिए आते-जाते हैं। शिक्षा के केंद्र तक पहुंचने के लिए बच्चों को सीवर जैसी गंदगी से गुजरना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बदबू और मच्छरों से बढ़ा बीमारी का खतरा
क्षेत्र के रहवासियों के मुताबिक जलभराव की वजह से पूरे इलाके में तेज बदबू फैली रहती है। गंदे पानी में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका में कई बार शिकायत देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिले, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब आंदोलन की चेतावनी
लगातार अनदेखी से नाराज स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने साफ कहा है कि अगर जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नागरिकों का कहना है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
नगर पालिका बोली- जल्द खत्म होगी समस्या
इस मामले में पोरसा नगर पालिका के सीएमओ अवधेश सिंह सेंगर ने कहा कि सड़क निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को भी शिकायत मिली थी और अब जल्द ही जलभराव की समस्या दूर कराने की कार्रवाई की जाएगी। जहां-जहां गंदा पानी जमा है, वहां सफाई और निकासी का काम कराया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...