रायपुर, 26 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है और इसमें छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य से उत्पादकता और रचनात्मकता बढ़ती है, जो समग्र विकास के लिए आवश्यक है। राष्ट्रपति ने इस समारोह में 25 विद्यार्थियों को 33 स्वर्ण पदक और 6 को सुपर स्पेशलिस्ट की उपाधि प्रदान की।

राज्यपाल रमेन डेका ने इसे मानव सेवा की उत्कृष्ट शुरुआत बताया और विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 6337 चिकित्सकों को उपाधि दी गई, जिनमें 6 सुपरस्पेशलिस्ट, 606 स्नातकोत्तर और 5725 स्नातक चिकित्सक शामिल थे। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रदीप कुमार पात्रा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राष्ट्रपति मुर्मु ने सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों के उन्मूलन के लिए सरकार के प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मी समाज को स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सेवा कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ में दो दिनों में कई संस्थानों के छात्रों से मिलकर उनकी सीखने की ललक देखकर प्रभावित हुईं और इसी ललक में नए भारत की झलक दिखती है, जो विश्व में अपनी जगह पाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...