रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से अपना संदेश साझा करते हुए प्रदेश की प्रगति और जनता की मेहनत की सराहना की।
https://x.com/narendramodi/status/1984456999409537118?s=08
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा,
“छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।”
प्रधानमंत्री के इस संदेश को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। यूज़र्स ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास और एकता के प्रतीक के रूप में देखा है।
छत्तीसगढ़ आज अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रहा है और इस अवसर पर राज्यभर में विभिन्न सरकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।










