Google Analytics Meta Pixel Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर - Ekhabri.com

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई मतगणना में बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। यह पहली बार है जब पार्टी ने राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया है। वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

 

असम में तीसरी बार बीजेपी सरकार, हिमंत सरमा की पकड़ मजबूत

असम में भी बीजेपी ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। 126 सीटों पर हुए चुनाव में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस बार राज्य में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

 

तमिलनाडु और केरल में रिकॉर्ड वोटिंग, जनता की बढ़ी भागीदारी

तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ, जहां 85 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई। इसी तरह केरल की 140 सीटों पर 78.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पुडुचेरी की 30 सीटों पर करीब 89.97 प्रतिशत मतदान ने लोकतंत्र में जनता की सक्रिय भागीदारी को मजबूत किया है।

 

शुभेंदु अधिकारी की दोहरी जीत, नंदीग्राम और भवानीपुर में लहर

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी जीत को जनता के समर्थन का परिणाम बताते हुए राज्य के विकास के लिए काम करने की बात कही। जानकारी के मुताबिक उन्हें लगभग 10 हजार वोटों से जीत मिली।

Read Also  जीरामजी योजना से ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

 

हार के बाद ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया पर नजर, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं, जिसमें अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले ममता ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

 

पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, ‘नारी शक्ति’ का जिक्र

चुनाव परिणामों के बाद नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नारी शक्ति ने कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके जैसी पार्टियों को जवाब दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को जनता ने सबक सिखाया है।केरल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां लेफ्ट के शासन से नाराजगी का लाभ कांग्रेस को मिला है, लेकिन भविष्य में जनता कांग्रेस से भी जवाब मांग सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *