Google Analytics Meta Pixel कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप - Ekhabri.com

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

 

कृतिका टेकाम की इस सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रा के परिश्रम और प्रतिभा के साथ-साथ राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं।

 

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भी कृतिका को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनजातीय प्रतिभा, समर्पण और मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

आदिम जाति विकास विभाग के अनुसार, कृतिका टेकाम ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की। वह कांकेर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत रही हैं। इस वर्ष प्रदेश में संचालित 11 एकलव्य विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया है, जो शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है।

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कुल 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि प्रदेश के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा बदलाव, डिप्टी कलेक्टर और CEO ट्रांसफर

 

हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भी छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालयों के दल ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले के कोसमबुड़ा विद्यालय को राष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *