Google Analytics Meta Pixel दो नक्सल सप्लायर गिरफ्तार, विस्फोटक समेत अन्य सामान जब्त - Ekhabri.com

दो नक्सल सप्लायर गिरफ्तार, विस्फोटक समेत अन्य सामान जब्त

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने एक बार फिर नक्सल नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। एर्राबोर थाना पुलिस ने दो नक्सल सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक सामग्री और आवश्यक सामान बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली, जिसमें बताया गया था कि कुछ लोग नक्सलियों को विस्फोटक और लॉजिस्टिक सपोर्ट पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

 

 

सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम मरईगुड़ा (पटेलपारा) के रहने वाले दो युवकों के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नक्सलियों को डेनेटर, जिलेटिन रॉड और अन्य विस्फोटक सामग्री पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से स्थानीय नक्सल सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है।

 

 

बरामद सामान की जांच के बाद यह साफ हुआ है कि इसे जंगल इलाकों में सुरक्षाबलों पर हमले की तैयारी के लिए रखा गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एर्राबोर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई नक्सलियों की सप्लाई लाइन तोड़ने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बनाया जा रहा था गुटखा, पुलिस ने एरिया किया सील

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बड़ा अवैध धंधा किया जा रहा था। यहां छुपे तौर पर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का काम चल रहा था। जब पुलिस को इस...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

2036 ओलंपिक लक्ष्य संग 2036 पौधों का ऐतिहासिक रोपण अभियान

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *