Google Analytics Meta Pixel नन्हें दिलों से दिल की बात करते दिखे प्रधानमंत्री नव रायपुर में - Ekhabri.com

नन्हें दिलों से दिल की बात करते दिखे प्रधानमंत्री नव रायपुर में

नवा रायपुर। सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री ने उन बच्चों से मुलाकात की जिनका हाल ही में हृदय रोग का सफल ऑपरेशन हुआ है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके सपनों, इच्छाओं और हौसलों के बारे में जाना।

मुलाकात के दौरान एक बालिका ने बताया कि वह हॉकी की चैंपियन है और उसके दिल में छेद का पता स्कूल में जांच के दौरान चला था। ऑपरेशन के बाद अब वह फिर से खेल पाती है। प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए पूछा, “अब आगे क्या करना चाहती हो?” बालिका ने जवाब दिया, “डॉक्टर बनना चाहती हूं।”

एक अन्य बच्चे ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह बड़ा होकर देश की सेवा के लिए आर्मी में जाना चाहता है। प्रधानमंत्री ने बच्चों को स्वस्थ रहने, योग करने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “अच्छे काम करने के लिए सबसे जरूरी है कि शरीर स्वस्थ रहे।”

इस दौरान बच्चों ने कविताएं सुनाईं और अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने बच्चों की हिम्मत और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

प्रधानमंत्री ने बताया कि सत्य साईं बाबा का यह शताब्दी वर्ष है और उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह सबके लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा, “हमें पानी बचाने और पेड़ लगाने की आदत डालनी चाहिए। मैं अभियान चलाता हूं — एक पेड़ मां के नाम। इससे हम धरती मां और अपनी मां, दोनों का आभार व्यक्त करते हैं।”

 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि उन्हें अपने शरीर, मन और विचारों को सकारात्मक बनाए रखना चाहिए ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *