रायपुर, 2 नवम्बर। माँ गंगा विप्र कल्याण संघ, जिला इकाई रायपुर द्वारा दीपोत्सव के अवसर पर विप्र परिवार मिलन एवं युवक–युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन विमतारा भवन, शांति नगर, रायपुर में हुआ। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 150 युवक–युवतियों सहित 450 से अधिक परिजन शामिल हुए।

आयोजन के मुख्य अतिथि सुशील द्विवेदी (रि.आईपीएस), (संचालक, राज्य फोरेंसिक लैब) रहे। कार्यक्रम संघ के संरक्षक वेदप्रकाशाचार्य (महंत, लक्ष्मीनारायण मंदिर, रामकुंड) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। मंच पर उपस्थित युवक–युवतियों ने क्रमवार परिचय दिया, जबकि वरिष्ठजनों ने उन्हें आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया।

मुख्य अतिथि सुशील द्विवेदी ने संयुक्त परिवार व्यवस्था की प्रासंगिकता पर विचार रखते हुए कहा कि यदि संयुक्त परिवार इसी प्रकार विखंडित होते रहे, तो समाज की संरचना कमजोर पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार को एकजुट रखने के लिए सप्ताह में कम से कम एक दिन सभी सदस्यों को साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। परिवार में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने के लिए आपसी संवाद आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रमोद दुबे (पूर्व महापौर), सुभाष तिवारी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष), अरुण शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज), राजेन्द्र दुबे (अध्यक्ष, सनाढ्य समाज), राजकुमार शर्मा (अध्यक्ष, पंजाबी ब्राह्मण समाज), कैलाश त्रिपाठी (सरयूपारीण समाज) एवं प्रह्लाद मिश्रा (अध्यक्ष, गौड़ ब्राह्मण समाज) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
संस्था के मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि इस बार आयोजन में आधुनिकता का समावेश किया गया। विवाह योग्य युवक–युवतियों के बायोडाटा और तस्वीरें एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की गईं, वहीं राज्य या देश से बाहर रह रहे प्रतिभागियों को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा गया।
संघ के अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि समाज के परिवारों को एक सुरक्षित और विश्वसनीय मंच प्रदान करना हमारा लक्ष्य है, जहाँ वे अपने बच्चों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी खोज सकें।
वहीं संघ सचिव ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अब तक मंच के माध्यम से 150 से अधिक सफल वैवाहिक जोड़े बने हैं, और इस वर्ष यह संख्या 200 तक पहुँचने की उम्मीद है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संरक्षक राघवेंद्र (बबलू) पांडे, अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, सचिव त्रिभुवन नाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष अनिल पांडे एवं जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

दीप प्रज्वलन, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन ने सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...