Google Analytics Meta Pixel विंध्य का गौरव: प्रो. रघुराज किशोर तिवारी बने ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष - Ekhabri.com

विंध्य का गौरव: प्रो. रघुराज किशोर तिवारी बने ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

रीवा, मध्य प्रदेश: प्रदेश के इतिहास में पहली बार विंध्य क्षेत्र को ABVP राष्ट्रीय अध्यक्ष का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रोफेसर रघुराज किशोर तिवारी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि न केवल विंध्य बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही रीवा स्थित निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

 

विस्तार न्यूज से बातचीत में प्रो. तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य छात्र संगठन से जुड़े युवाओं को सही संस्कार और प्रशिक्षण प्रदान करना रहेगा। उन्होंने बताया, “संगठन के तय मार्ग पर चलते हुए हम छात्र शक्ति को संगठित करेंगे, ताकि उनमें देशभक्ति और नेतृत्व की भावना मजबूत हो।”

 

उन्होंने कहा कि संगठन का शताब्दी वर्ष “पंच परिवर्तन” के संकल्प को लेकर मनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में वे इस विचार को देशभर के कैंपस तक पहुंचाने और नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की दिशा में काम करेंगे।

 

मुंबई में हुए निर्वाचन में प्रो. रघुराज किशोर तिवारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंदौर के डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी को राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया। दोनों नेता 28 से 30 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले ABVP के 71वें अधिवेशन में पदभार ग्रहण करेंगे।

 

प्रो. तिवारी ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर से कृषि विज्ञान में पीएचडी की है। वे वर्तमान में विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में कृषि विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। साल 1987 से ABVP से जुड़े प्रो. तिवारी विद्यार्थी जीवन से ही संगठन में सक्रिय रहे हैं और छात्रसंघ अध्यक्ष तथा महाकौशल प्रांत मंत्री जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *