अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी X (पूर्व ट्विटर) ने अपना नया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ‘चैट’ लॉन्च कर दिया है, जो पुराने डायरेक्ट मैसेज (DM) को पूरी तरह रिप्लेस कर रहा है। यह फीचर X को ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। मस्क का दावा है कि यह व्हाट्सऐप और सिग्नल जैसी ऐप्स को प्राइवेसी के मामले में पीछे छोड़ देगा।
‘चैट’ में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन (E2EE) का पूरा सपोर्ट है, यानी मैसेज, फाइल शेयरिंग, ऑडियो-वीडियो कॉल्स सब कुछ सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही देख सकेंगे। खास फीचर्स में डिसअपीयरिंग मैसेज शामिल हैं, जो तय समय बाद ऑटो डिलीट हो जाते हैं। व्हाट्सऐप के उलट, यहां डिलीट किए मैसेज का कोई निशान या नोटिफिकेशन नहीं दिखता।
यूजर्स चैट के स्क्रीनशॉट ब्लॉक कर सकते हैं और अगर कोई कोशिश करे तो नोटिफिकेशन मिलेगा। प्लेटफॉर्म पूरी तरह ऐड-फ्री है, यूजर डेटा ट्रैक नहीं होगा। मैसेज एडिट या डिलीट करने की सुविधा भी है। आने वाले अपडेट में वॉइस मेमो और बड़े फाइल ट्रांसफर का सपोर्ट जोड़ा जाएगा।
फिलहाल ‘चैट’ iOS ऐप और X की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां पुराने DM एक ही इनबॉक्स में दिखेंगे। एंड्रॉयड वर्जन जल्द आएगा। मस्क ने संकेत दिया कि जल्द ‘X मनी’ लॉन्च होगा, जिससे पेमेंट्स भी X पर हो सकेंगे। यह लॉन्च X को वीचैट जैसा ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म बनाने की मस्क की महत्वाकांक्षा को पूरा करेगा। प्राइवेसी प्रेमियों के लिए यह मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...