टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए एक अहम और सख्त कदम उठाया है। अब बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर की सभी संस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर 1600 नंबरिंग सीरीज अपनानी अनिवार्य होगी। इस व्यवस्था से ग्राहकों को वास्तविक और फर्जी कॉल्स की पहचान करने में आसानी होगी और फ्रॉड कॉल्स पर बड़ी हद तक लगाम लगेगी।
ट्राई ने बताया कि RBI, SEBI और PFRDA के तहत काम करने वाली सभी वित्तीय संस्थाओं को इस नई सीरीज में शिफ्ट होने के लिए समयसीमा तय कर दी गई है। दूरसंचार विभाग द्वारा BFSI सेक्टर को आवंटित की गई 1600 सीरीज का उद्देश्य ग्राहक सुरक्षा बढ़ाना और धोखाधड़ी वाली कॉल्स को समाप्त करना है।
निर्धारित समयसीमा के अनुसार, सभी वाणिज्यिक बैंक चाहे सरकारी, निजी या विदेशी को 1 जनवरी 2026 तक नई सीरीज अपनानी होगी। 5,000 करोड़ रुपए से अधिक एसेट वैल्यू वाली बड़ी NBFCs, पेमेंट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक को 1 फरवरी 2026 तक इसमें शामिल होना होगा। शेष NBFCs, सहकारी एवं ग्रामीण बैंक और अन्य छोटी संस्थाओं को 1 मार्च 2026 तक स्थानांतरण पूरा करना होगा।
म्यूचुअल फंड कंपनियों और एसेट मैनेजमेंट फर्मों के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026, जबकि क्वालिफाइड स्टॉक ब्रोकर्स के लिए 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। पेंशन फंड मैनेजर और रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसियों को भी 15 फरवरी 2026 तक इसमें शामिल होना होगा। इंश्योरेंस सेक्टर के लिए तिथि जल्द घोषित होगी।
अब तक 485 से अधिक संस्थान 1600 सीरीज अपना चुके हैं और 2800 से ज्यादा नंबर अलॉट किए जा चुके हैं। ट्राई का कहना है कि अब वित्तीय संस्थानों को सामान्य 10-अंकीय मोबाइल नंबरों से कॉल करना पूरी तरह बंद कर देना चाहिए, जिससे ग्राहकों की सुरक्षा और सिस्टम की पारदर्शिता बढ़ेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...