
कोरोना का टीका लगने के दो दिन बाद हुई थी मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद एक पुलिस अधिकारी की मौत से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीनेशन के क्रम में रायपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एएसआई पुष्पेंद्र पाण्डेय को टीका लगाया गया था। 14 फरवरी की रात सीने में दर्द उठने के बाद उनकी मौत हो गई। पुष्पेंद्र यहां अनुकंपा नियुक्ति पर तैनात थे। अब इस मामले की जांच राज्य स्तरीय एडवर्स इवेंट्स फॉलोविंग इम्यूनाइजेशन कमेटी करेगी। छत्तीसगढ़ के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया, रायपुर में 14 फरवरी को 34 वर्षीय सहायक सब इंस्पेक्टर की मृत्यु हुई है। उनका पोस्टमार्टम किया गया और अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्होने कहा, प्रथम दृष्टया इसका संभावित कारण हर्ट अटैक लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं राज्य स्तरीय एईएफआई समिति उसका विस्तृत विश्लेषण करेगी। तभी मौत का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा। डॉ. ठाकुर ने बताया, सहायक सब इंस्पेक्टर को 12 फरवरी को रायपुर में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी। उन्हे 14 फरवरी को रात में सीने में अचानक दर्द हुआ। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करके बताया कि अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई थी।
राज्य स्तरीय एईएफआई समिति के अध्यक्ष एवं पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के कम्यूनिटी मेडीसीन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मल वर्मा ने बताया, मामला उनके संज्ञान में आया है। समिति की बैठक में चर्चा के बाद रायपुर की सीएमएचओ से तय प्रारूप में पूरी जानकारी मांगी गई है। उनकी रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सामान्यत: पोस्टमार्टम एक व्यक्ति द्वारा किया जाता है, लेकिन इस प्रकरण में एक टीम ने पोस्टमार्टम किया।
क्या है यह एईएफआई समिति
टीके के विपरीत प्रभाव के मामलों की जांच और उससे निपटने के लिए यह समिति बनाई गई है। इस समिति में अनेक विशेषज्ञ डॉक्टर, एपीआई, और यूनीसेफ के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह समिति सभी प्रकार के टीकाकरण के बाद कोई एडवर्स इवेंट होने के सभी प्रकरणों की जांच करती हैं।
-पहली खुराक के बाद टीआई को कोरोना हुआ
सिविल लाइंस थाने के टीआई आरके मिश्रा कोरोना टीके की पहली खुराक लगने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है, टीआई को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक 8 फरवरी को लगी। उसके बाद उन्हें मलेरिया की शिकायत हुई थी। सोमवार को एंटीजन टेस्ट मेंं उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...