Google Analytics Meta Pixel एइएफआई समिति करेगी एएसआई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच - Ekhabri.com

एइएफआई समिति करेगी एएसआई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच


कोरोना का टीका लगने के दो दिन बाद हुई थी मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद एक पुलिस अधिकारी की मौत से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीनेशन के क्रम में रायपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एएसआई पुष्पेंद्र पाण्डेय को टीका लगाया गया था। 14 फरवरी की रात सीने में दर्द उठने के बाद उनकी मौत हो गई। पुष्पेंद्र यहां अनुकंपा नियुक्ति पर तैनात थे। अब इस मामले की जांच राज्य स्तरीय एडवर्स इवेंट्स फॉलोविंग इम्यूनाइजेशन  कमेटी करेगी। छत्तीसगढ़ के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया, रायपुर में 14 फरवरी को 34 वर्षीय सहायक सब इंस्पेक्टर की मृत्यु हुई है। उनका पोस्टमार्टम किया गया और अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्होने कहा, प्रथम दृष्टया इसका संभावित कारण हर्ट अटैक लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं राज्य स्तरीय एईएफआई समिति उसका विस्तृत विश्लेषण करेगी। तभी मौत का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा। डॉ. ठाकुर ने बताया, सहायक सब इंस्पेक्टर को 12 फरवरी को रायपुर में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी। उन्हे 14 फरवरी को रात में सीने में अचानक दर्द हुआ। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करके बताया कि अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई थी।
राज्य स्तरीय एईएफआई  समिति के अध्यक्ष एवं पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के कम्यूनिटी मेडीसीन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मल वर्मा ने बताया, मामला उनके संज्ञान में आया है। समिति की बैठक में चर्चा के बाद रायपुर की सीएमएचओ से तय प्रारूप में पूरी जानकारी मांगी गई है। उनकी रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सामान्यत: पोस्टमार्टम एक व्यक्ति द्वारा किया जाता है, लेकिन इस प्रकरण में एक टीम ने पोस्टमार्टम किया।
क्या है यह एईएफआई  समिति
टीके के विपरीत प्रभाव के मामलों की जांच और उससे निपटने के लिए यह समिति बनाई गई है। इस समिति में अनेक विशेषज्ञ डॉक्टर, एपीआई,  और यूनीसेफ के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह समिति सभी प्रकार के टीकाकरण के बाद कोई एडवर्स इवेंट होने के सभी प्रकरणों की जांच करती हैं।
-पहली खुराक के बाद टीआई को कोरोना हुआ

Read Also  नेता विशेष के नेतृत्व में कोई पार्टी लगातार हार रही है तो उसके बारे में सोचना जरूरी-शर्मिष्ठा मुखर्जी

सिविल लाइंस थाने के टीआई आरके मिश्रा कोरोना टीके की पहली खुराक लगने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है, टीआई को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक 8 फरवरी को लगी। उसके बाद उन्हें मलेरिया की शिकायत हुई थी। सोमवार को एंटीजन टेस्ट मेंं उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...