टेस्ला, एक्स और स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में अपनी पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मस्क ने बताया कि उनकी पार्टनर शिवॉन जिलिस का भारत के साथ क्या खास कनेक्शन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके बेटे का बीच का नाम शेखर है, जिसका भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक के साथ खास कनेक्शन है।
एलन मस्क ने बताया कि उनकी पार्टनर आधी भारतीय हैं। उनका भारत के साथ पैतृक संबंध है। हालांकि, वह भारत में पली-बढ़ी नहीं हैं, लेकिन उनके पिता का संबंध भारत से रहा है। मस्क की पार्टनर कनाडा में पली-बढ़ी हैं। बचपन में उन्हें गोद लिया गया था। शिवॉन के बायोलॉजिकल पिता भारत से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, मस्क ने कहा कि उन्हें इसके बारे में अधिक डिटेल में जानकारी नहीं है, इसलिए वह ज्यादा नहीं बता सकते हैं।
इसके अलावा, एलन मस्क ने बताया कि शिवॉन और उनके बेटे का मिडिल नाम शेखर है। यह भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक सुब्रह्मणयन चंद्रशेखर के नाम पर रखा गया। वैज्ञानिक सुब्रह्मणयन चंद्रशेखर को 1983 में फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
मस्क ने कहा, “मेरे अलग-अलग पार्टनर से कई बच्चे हैं, बिल्कुल एक सेना की तरह। मैं पूरी रोमन सेना पाने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे कुछ बच्चे अब युवा हो चुके हैं और कई सारे छोटे बच्चे हैं। मैं कोशिश करता हूं कि उनके साथ समय बिता पाऊं। मेरे बेटे आत्मनिर्भर हो गए हैं, वे यूनिवर्सिटी जाने लगे हैं। लेकिन कुछ बच्चे हैं जो छोटे हैं। मैं रात को सोने के समय उनसे मिल पाता हूं।”
शिवॉन सालों से तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही है। शिवॉन का जन्म कनाडा के ओंटारियो में हुआ। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई के दौरान वह खेल में भी काफी सक्रिय थीं। कॉलेज के समय में वह आइस हॉकी की गोलकीपर भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने आईबीएम और ब्लूमबर्ग में काम किया। 2016 में उन्होंने एआई पर काम करना शुरू किया।
मस्क ने कहा, “मैं उन सभी का बहुत बड़ा फैन हूं जो बुली करना चाहते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि जो कोई भी अपनी क्षमता से ज्यादा कमाना चाहता है, मैं उसका सम्मान करता हूं। जो एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं, उन्हें समाज में नेट कंट्रीब्यूटर बनने का लक्ष्य रखना चाहिए।” उन्होंने पैसे की तलाश की तुलना खुशी की तलाश से भी की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...