Google Analytics Meta Pixel केवल 20 हजार के लिए पार्षद के भतीजे की हत्या - Ekhabri.com

केवल 20 हजार के लिए पार्षद के भतीजे की हत्या

रायपुर। सोमवार की रात खम्हारडीह इलाके में एक सूटकेस से 20 साल के जतिन राय नाम के युवक की लाश मिली थी। पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले प्रदीप नायक, सुजीत तांडी और केवी दिवाकर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि बाहर जाने के बात कहकर 9 फरवरी को आरोपी प्रदीप ने जतिन को बुलाया था। उसने कहा था कि अपने साथ एक बड़ा ट्रॉली बैग लेकर आना। जतिन ने अपनी मां से बैग मांगा, उन्होंने बैग देने से इनकार कर दिया। उधर, आरोपी बार-बार उसे कॉल कर बुला रहे थे। जतिन ने कुछ देर बाद अपने पड़ोसी अभय से एक बड़ा सूटकेस लिया और प्रदीप से मिलने के लिए निकला। प्रदीप के बताए स्थान पर पहुंचने के बाद 20 हजार रुपए लौटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। फिर प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर जतिन की लगा दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके लाश को उसी सूटकेस में भर दिया जिसे लेकर वह पहुंचा था। इसके बाद आरोपी जतिन का स्कूटर लेकर खम्हारडीह गए और चंडीनगर में सुनसान इलाके के कुएं में लाश भरे बैग को फेंककर भाग गए।
जतिन की चाची है पार्षद
जतिन की चाची अंजनी विभार पार्षद हैं, इनके पति कांग्रेस नेता राधेश्याम विभार भी पार्षद रह चुके हैं। 9 फरवरी को जतिन के लापता होने की शिकायत खमतराई थाने में परिवार ने दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जतिन का पता तो लगाया, मगर तब तक उसकी हत्या हो चुकी थी।
केटीएम बाइक रखी थी गिरवी
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी प्रदीप और जतिन को कुछ रुपयों की जरुरत थी। करीब एक महीने पहले प्रदीप ने अपनी केटीएम बाइक गिरवी रखी थी। इसके बदले में उन्हें 30 हजार रुपए मिले थे। इसमें से 20 हजार रुपए प्रदीप ने जतिन को दिए थे। इन रुपयों को जतिन लौटा नहीं रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और बात हत्या तक जा पहुंची। पुलिस फिलहाल प्रदीप से पूछताछ कर रही है। हालांकि जतिन के परिवार वालों का कहना है कि प्रदीप, जतिन से चिढ़ता था, इसलिए उसकी हत्या की और अब बेवजह के रुपयों की देनदारी की बातें कर रहा है।
खूब शराब पिलाई और मारकर डाला सूटकेस में
जतिन के चाचा राधेश्याम विभार ने बताया कि प्रदीप ने घटना से पहले जतिन को 16 फोन कॉल किया था। वो उसे अपने पास बुला रहा था, जतिन जाने से इनकार कर चुका था। मगर वो दबाव बना रहा था। जतिन जब प्रदीप के पास भनपुरी स्थित मकान में पहुंचा तो यहां दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की। प्रदीप ने जानबूझकर जतिन को ज्यादा शराब पिलाई। जतिन बेसुध हो चुका था। प्रदीप ने तेज आवाज में म्यूजिक चला रखा था ताकि किसी को पता न चले। इसके बाद गमछे से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद जो सूटकेस जतिन लेकर गया था उसी में उसे डालकर खम्हारडीह में फेंक आए। सोमवार को कचरा बीनने वाले एक बच्चे की नजर कुएं में पड़े बैग और उसमें से निकले पैरों पर पड़ी थी। प्रदीप, केवी दिवाकर और सुजीत तांडी खमतराई इलाके के हफर कॉलोनी और भनपुरी इलाके में रहते हैं। यहीं जतिन और उसका परिवार भी रहता है। जतिन के पिता देवकुमार रेलवे में कर्मचारी हैं।
हत्या के बाद बनाया ऐसा प्लान कि परिवार को लगे की जतिन जिंदा है
राधेश्याम विभार ने बताया कि तीनों युवकों ने जतिन की मौत के बाद एक ऐसा प्लान बनाया था, ताकि घर वालों और पुलिस को यही लगे कि जतिन जिंदा है और वो घर से कहीं चला गया है। आरोपी युवकों ने जतिन की हत्या के बाद उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा और घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो आरोपी जतिन के मोबाइल से परिवार को मैसेज भेजते थे, वो लिखते थे कि पापा, मैं ठीक हूं, जल्द घर लौट आउंगा, मेरे दोस्तों को कुछ रुपए देने हैं तो वो पैसे आप लोग उन्हें लौटा दीजिए।
तो आज शायद जिंदा होता मेरा भतीजा
जतिन की मौत की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता राधेश्याम विभार का गुस्सा पुलिस पर फूटा। सोमवार देर रात तक वो थाने के बाहर बैठकर नारेबाजी करते रहे। उन्होंने बताया कि 9 तारीख को ही परिवार ने प्रदीप पर शक जाहिर किया था। अगले दिन मुझे मेरा स्कूटर मिला था। रात के वक्त जतिन इसी स्कूटर से प्रदीप से मिलने गया था। स्कूटर के पास एक बैग में प्रदीप के कपड़े मिले थे। तब ही साफ हो गया था कि जतिन के गायब होने में प्रदीप का हाथ जरूर है। बैग से एक चौड़ा टेप भी मिला था। हम लगातार पुलिस से कहते रहे कि इन युवकों से कड़ाई से पूछताछ करें, मगर खमतराई थाने की पुलिस परिवार को यह कहकर चलता कर देती थी कि रुपयों की देनदारी से बचने आपका लड़का कहीं भाग गया है, लौट आएगा।
उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस का ऐसा सलूक है तो सोचिए आम आदमी के साथ क्या होता होगा। पुलिस यदि वक्त रहते मुस्तैदी दिखाती तो आज मेरा भतीजा जिंदा होता। जतिन के पिता भी इन आरोपियों से जुड़ी जानकारी पुलिस को दे रहे थे, उन्होंने ये तक कहा था कि अगर हमने गलत जानकारी दी है तो हमें गिरफ्तार कर लिजिएगा।
सीएम तक पहुंची लापरवाही की शिकायत
जतिन हत्याकांड मामले में पुलिस के ढीले रवैये की जानकारी सीएम भूपेश बघेल तक पहुंची है। उन्होंने राधेश्याम विभार से मंगलवार को फोन पर बात की। जतिन की मौत पर उन्होंने संवेदना व्यक्त की। देर रात ही क्षेत्र के लोगों ने खमतराई थाने का घेराव कर दिया था। कांग्रेस बड़े नेता थाने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि इस मामले में लापरवाही की जांच के बाद संबंधित जांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। दूसरी तरफ जतिन का परिवार इस बात के लगातार दावे कर रहा है कि यदि जांच में पहले दिन से ही कसावट होती तो पहले ही कातिलों का पता चल चुका होता।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...