रायपुर, छत्तीसगढ़ – आज शाम पुलिस ने अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया। उन पर पहले ही कई धर्म व सम्प्रदायों के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण FIR दर्ज की गई थी। FIR दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न समुदायों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।
पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई और पर्याप्त सबूत मिलने पर कार्रवाई करते हुए अमित बघेल को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सामाजिक संगठनों ने राहत की साँस ली है, वहीं कई धार्मिक व सामाजिक समूहों ने सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पुष्टि की है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी बयान को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है और धार्मिक भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं।
रिपोर्ट के अनुसार, आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है — पुलिस आगे बयान दर्ज करेगी और मामले की गहराई से छानबीन करेगी।









