Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं।  आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको लाभ होगा। आप पूरी मेहनत व ईमानदारी से काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर दोनों एक दूसरे की कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे और आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। आप प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई डील फाइनल करने जा रहे थे, तो उसमें आपके साथ धोखा हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान  करेगी, जो आपको टेंशनों को बढ़ाएगी। कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी और आपका कोई पारिवारिक मामला समस्या बन सकता है। आपको अपनी संतान की नौकरी को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

 

कर्क राशि : आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। भाई व बहनों की जरूरतों पर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे, लेकिन आपकी इन्कम सीमित रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा हाथ खींचकर चलने की आवश्यकता है। आपके पिताजी आपको कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को आसानी से कर सकेंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आप बजट बनाकर चलें, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।  आपको एक लक्ष्य को पकड़कर चलने की आवश्यकता है, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आप परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में बढ़िया रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो उन्हें भी दूर करने की पूरी कोशिश करें। आप अपने घर किसी नए कुछ नई चीजों को लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपको भावनाओं में बहकर कोई बात नहीं बोलनी है और पिताजी की सेहत को लेकर आप थोड़ा सचेत रहें, क्योंकि आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। अध्ययन और अध्यात्म के कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। आपके बॉस से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। संतान की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ बनी रहेगी। जीवनसाथी को भी किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं, लेकिन आप अपने भविष्य को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने की आवश्य सोचें। जो जातक विदेशों से व्यापार करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

मकर राशि :  आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की अपने पार्टनर से कहासुनी हो सकती है। आपकी इन्कम में वृद्धि होगी, जो आपको खुशी देगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। अविवाहित जातकों की उनके साथी से मुलाकात होगी, जिससे उनका रिश्ता और बेहतर होगा।

 

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ईमानदारी से काम  करने के लिए रहेगा। निजी मामलों पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपका कोई रक्त संबंधी समस्या आपको परेशानी दे सकती हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर भ्रम बना हुआ है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपके कुछ पारिवारिक मामले आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। माता-पिता की सेवा के लिए आप कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आपके ऊपर थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से पूरा कर सकेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *