मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व सांसद और वरिष्ठ संत डॉ. रामविलास दास वेदांती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वेदांती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रामविलास दास वेदांती का संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम और रामकाज की सेवा को समर्पित रहा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वेदांती जी रामकथा का वाचन करते हुए नश्वर शरीर से मुक्त हुए, जो उनके जीवन की साधना और आस्था को दर्शाता है। राम जन्मभूमि आंदोलन के हर चरण में उनकी सक्रिय और निर्णायक भूमिका रही। वे प्रारंभ से ही मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे और इसे जनआंदोलन से भव्य राम मंदिर के निर्माण तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
सीएम योगी ने बताया कि भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद 25 नवंबर को आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भी डॉ. वेदांती जी की उपस्थिति रही थी और उन्हें उनका सानिध्य प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि वेदांती जी उन संतों में थे, जिन्होंने वर्षों तक मंदिर निर्माण की आवाज को बुलंद रखा और 1983 से लेकर आज तक आंदोलन के हर संघर्ष और पड़ाव में अग्रणी भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गोरक्षपीठ से वेदांती जी का गहरा आत्मीय संबंध रहा और उनका निधन न केवल संत समाज, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका तपस्वी, त्यागमय और राष्ट्रसेवा से जुड़ा जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शोक संदेश साझा करते हुए लिखा कि आज श्री अयोध्या धाम में पूर्व सांसद एवं वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत, ब्रह्मलीन डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘राम काज और राष्ट्र सेवा’ के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायक रहेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...