महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद लगातार यूपी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन हकीकत छिपा रहा है, न यह बताया जा रहा है कि कितनी भगदड़ हुई और न यह बताया जा रहा है कि कितने लोग मारे गए। योगी सरकार की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने के बाद अब उन्होंने यह बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। शंकराचार्य ने यह भी कहा कि वह तो पहले ही अपना श्राद्ध तर्पण कर चुके हैं तो उन्हें मरने से कोई डर नहीं लगता।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, हम अगर अपनी बात रखते हैं और सरकार को गलत लगती है तो उन्हें हमसे संवाद करना चाहिए। हमें तथ्य बताने चाहिए कि महाराज सच्चाई यह है। तब हमें अच्छा लगता कि चलों तथ्य दिखा रहे हैं, लेकिन वो तो ऐसा संवाद ही नहीं करते। शंकराचार्य कहते हैं, ‘उनके लोग बस धमकी देते रहे। जैसे अभी 4-5 लोगों ने फेसबुक पर लिखा कि तुमको जान से मार देंगे। मार दो मुझे। संन्यासी को मरने से क्या डर? जब अपना श्राद्ध तर्पण कर ही चुके हैं तो हमको क्या डर? हमें कौनसा संसार का सुख भोगना है?
शंकराचार्य कहते हैं, ‘जब तक भगवान ने रखा है तो यहां हैं, जिस दिन भगवान कह देगा कि चलो तो चल देंगे। मरने की धमकी उसको दो जो यह सोचता हो कि जिंदगी चली गई तो क्या होगा? हम तो हिंदू धर्म के मानने वाले हैं। संन्यासी होने के नाते हमें सांसारिक सुख भोगना ही नहीं है। हमें क्यों डराते हो? डराओ उसे, जिसके दर्शन में यह बात है कि अंतिम जिंदगी है, जो कुछ करना है कर लो।’
शंकराचार्य ने कहा, ‘अगर तथ्य की कोई बात है तो वह मुझे आकर बता सकते हैं। हम उसको स्वीकार करेंगे, आप लीपा-पोती करेंगे तो यह गलत है। लाशों को आप अगर कहेंगे कि अफवाह है, फिर लाशों के खेतों में दबवाने की बातें सुनी जाएगी, उनकी मार्च्यूरी में सड़ने की बात सुनी जाएगी। ये ठीक नहीं।’
उन्होंने कहा, ‘ये कह रहे हैं कि 30 आदमी मरे और वहां जो लाशें रखी गई हैं सफेद कपड़े में बांध-बांधकर उनमें नंबर पड़े हैं, 57…67 लिखा दिख रहा है। यह कैसे दिख रहा है? अगर लाशों के ऊपर आपने नंबरिंग की है तो बताओ यह है क्या? कुछ पत्रकारों ने छुपछुप कर फोटो खींच लिए तो हकीकत सामने आई।’
शंकराचार्य ने पूछा, ‘आप सच क्यों छिपा रहे हैं। आप हकीकत बताते कि ऐसा हो गया इतने लोग मर गए तो यह ज्यादा अच्छा होता। छिपाने से लगा कि यह बुजदिल आदमी हैं। ये हिम्मत वाला आदमी नहीं है। लोग भले ही कहें कि यह सख्त आदमी है, बुलडोजर चला देते हैं, लेकिन मुझे लगता है डरे हुए हैं। घबराने वाले शख्स हैं कि मेरी इमेज खराब न हो जाए। घटना हो गई तो आप खड़े होकर संभालिए. इमेज क्यों खराब होगी?’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...