Google Analytics Meta Pixel बेंगलुरु से भोपाल आकर चोरी करता था मास्टरमाइंड, तीन को दबोचा - Ekhabri.com

बेंगलुरु से भोपाल आकर चोरी करता था मास्टरमाइंड, तीन को दबोचा

भोपाल की कमला नगर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनसे 6 चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी चोरी की बाइक पर फर्जी नबंर प्लेट लगाकर दिन में खाली मकानों का ताला तोड़कर चोरी करते थे। उनके कब्जे से सोने-चांदी के गहने, तीन बाइक, नकदी सहित 14 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी के अपराध दर्ज हैं। इनमें से दो को पूर्व में 3-3 साल की सजा भी हो चुकी है। जेल से छूटने के बाद फिर ये चोरी करने लग जाते थे।

 

 

 

कमला नगर पुलिस ने बताया कि सहयाद्री परिसर, कमला नगर निवासी सतीश कुमार नेमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिछले दिनों चोर उनके सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने सहित 25 हजार रुपए नकद चुरा ले गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध मकान के अंदर जाते दिखे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की तलाश शुरू की, तो नियाज और राजू खत्री के बारे में पता चला।

 

 

 

पुलिस ने आरोपियों को शास्त्री नगर ग्राउंड, टीटी नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोपाल से बाहर भागने की तैयारी में थे।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नियाज खान और राजू खत्री गड्ढे वाली मल्टी, टीटी नगर तथा आबिद खान, आष्टा सीहोर का रहने वाला है। गिरोह का मास्टर माइंड नियाज खान मूल रूप से बेंगलूरू (कर्नाटक) का निवासी है। वह यहां आकर साथियों के साथ मिलकर चोरी करता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चोरी के अपराध दर्ज हैं। आरोपी नियाज और राजू खत्री को चोरी के अपराध में पूर्व में 3-3 साल की सजा हो चुकी है। जेल से छूटने के बाद इन दोनों ने फिर चोरी शुरू कर दी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *