महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने लोकप्रिय थार की 5-डोर वेरिएंट, थार रॉक्स को लॉन्च कर दिया है। इस नई एसयूवी की बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होगी और ग्राहक 14 सितंबर से इसकी टेस्ट ड्राइव कर सकेंगे। महिंद्रा ने थार रॉक्स को दो इंजन विकल्प के साथ लांच किया है।
थार रॉक्स की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बेस पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए और 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बेस डीजल मैनुअल वेरिएंट के लिए रखी गई है। थार रॉक्स में दो इंजन विकल्प उपलब्ध हैं:2.2-लीटर डीजल इंजन (MX1 ट्रिम) – 148 बीएचपी और 330 एनएम टॉर्क। 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (MX1 पेट्रोल वेरिएंट) – 158 बीएचपी और 330 एनएम टॉर्क। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़े गए हैं। मिड और टॉप वेरिएंट्स के इंजन स्पेसिफिकेशन अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन ये वेरिएंट्स अधिक पावरफुल होंगे और इनमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4×4 का ऑप्शन भी मिलेगा।
थार रॉक्स का डिज़ाइन थार की फैमिली के कोर डीएनए को बरकरार रखते हुए नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है।
इसमें छह-स्लैट ग्रिल, सी-आकार वाले डीआरएल के साथ गोल एलईडी हेडलाइट्स, और बंपर में इंटीग्रेटेड फॉग लाइट्स शामिल हैं।
5-डोर वर्जन में नए अलॉय व्हील्स और लंबा व्हीलबेस दिया गया है, पीछे की तरफ, इसमें टेललाइट्स और ‘थार’ ब्रांडिंग है।थार रॉक्स के एक्सटेंडेड व्हीलबेस के कारण इसमें दूसरी लाइन की सीटें जोड़ी गई हैं, जिससे अधिक कार्गो स्पेस मिलता है। केबिन में पैनोरैमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लेदरेट अपहोल्स्ट्री वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे नए फीचर्स शामिल हैं।
बता दें थार रॉक्स में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ-साथ महिंद्रा के एड्रेनोक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी है। इसके अलावा, थार रॉक्स में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे कई एडवांस्ड ड्राइविंग फीचर्स भी शामिल हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...