नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस अपील पर जारी किया गया है, जिसमें एजेंसी ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। ट्रायल कोर्ट ने इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़ी ईडी की शिकायत को खारिज कर दिया था।
मामले की सुनवाई जस्टिस रविंदर दुदेजा की बेंच के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ईडी की अपील पर अपना पक्ष रखने को कहा है। अदालत ने दोनों नेताओं को नोटिस भेजते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई मार्च 2026 में तय की गई है।
ईडी ने अपनी याचिका में ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया था कि इस मामले की जांच पहले से ही दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है, ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत अलग से कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। इसी आधार पर ट्रायल कोर्ट ने ईडी की शिकायत को खारिज कर दिया था, जिसके खिलाफ अब एजेंसी हाईकोर्ट पहुंची है।
ईडी के अनुसार, नेशनल हेराल्ड मामले में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। एजेंसी का आरोप है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा समेत अन्य लोगों ने कथित तौर पर साजिश के तहत ‘यंग इंडियन’ कंपनी के जरिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की लगभग 2,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा किया। ईडी का दावा है कि यंग इंडियन में गांधी परिवार की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है और केवल करीब 90 करोड़ रुपये के कर्ज के बदले एजेएल की बहुमूल्य संपत्तियां अपने नाम कर ली गईं।
जांच एजेंसी ने इस पूरे मामले में कथित अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) की राशि करीब 988 करोड़ रुपये बताई है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ईडी की अपील पर आगे सुनवाई करेगा, जिससे नेशनल हेराल्ड केस में कानूनी लड़ाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...