Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

 

  • वोटर लिस्ट अपडेट, 23 दिसंबर से दावा-आपत्ति का मौका

 

रायपुर, 23 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत गणना चरण पूरा कर लिया गया है। इस प्रक्रिया के बाद 23 दिसंबर 2025 को राज्य की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह पुनरीक्षण 4 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक चलाया गया, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करना रहा।

 

गणना चरण के दौरान कुल 2 करोड़ 12 लाख से अधिक मतदाताओं में से 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त किए गए। यह आंकड़ा व्यापक जनभागीदारी को दर्शाता है। इस अभियान में 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, 90 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सैकड़ों सहायक अधिकारी और 24 हजार से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई।

 

गणना के दौरान यह भी सामने आया कि 6 लाख 42 हजार से अधिक मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि लगभग 19 लाख मतदाता स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण गणना में शामिल नहीं हो सके। वहीं, 1 लाख 79 हजार से अधिक मतदाता एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए, जिनका नाम नियमानुसार केवल एक ही स्थान पर रखा जाएगा ।

 

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो पात्र मतदाता किसी कारणवश गणना चरण में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक चलने वाले दावा और आपत्ति चरण के दौरान ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं या आवश्यक सुधार करा सकते हैं ।

Read Also  रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीरांगना को किया नमन

 

मतदाता यह जांच सकते हैं कि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में है या नहीं। इसके लिए वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं, ECINET मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है, तो वह निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है।

 

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं और कमजोर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में जागरूकता अभियान, विशेष शिविर और स्वयंसेवकों की सहायता ली गई। कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में भी नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

निर्वाचन आयोग ने यह भी दोहराया है कि मतदाता सूची से किसी भी नाम को बिना पूर्व सूचना और वैधानिक प्रक्रिया के नहीं हटाया जाएगा। यदि किसी मतदाता को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के आदेश से आपत्ति है, तो वह नियमानुसार अपील कर सकता है।

 

आयोग ने भरोसा दिलाया है कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सहभागी और कानून के अनुरूप है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए और चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, मंत्री ने मंदिर में की विशेष प्रार्थना

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री Lakshmi Rajwade ने उन्हें बधाई दी और इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *