Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री का बस्तरिया अंदाज में स्वागत,गौरसिंग मुकुट पहनाकर अभिनंदन - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री का बस्तरिया अंदाज में स्वागत,गौरसिंग मुकुट पहनाकर अभिनंदन

  • मुख्यमंत्री ने किया बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन और स्टाल्स का अवलोकन

 

रायपुर, 18 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में स्वागत किया गया। उनके स्वागत में जनजातीय लोक नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक गौर सिंग मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

IMG 20241118 WA0029

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में बैठक के आयोजन हेतु विशेष तैयारियां की गई थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन और विभिन्न विभागीय स्टाल्स का अवलोकन किया। प्राधिकरण के बैठक स्थल पर संभाग के सात जिलों बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को स्टाल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इन स्टाल्स में विकास और नवाचार की विस्तृत झलक दिखाई दी।

 

बस्तर कॉफी’ की अनोखी पहल

 

बस्तर जिले के स्टाल में ‘बस्तर कॉफी’ के सफर को रोचक ढंग से दिखाया गया। प्रदर्शनी में कॉफी उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को दर्शाया गया, जिसमें ताजा चेरी उत्पादन से लेकर धुलाई, भुनाई, पिसाई और पैकेजिंग शामिल थी। ‘बस्तर कैफे’ की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। इस ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास जारी है।

IMG 20241118 WA0031

कला और नवाचार का संगम

 

कोण्डागांव जिले ने अपनी पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक विकास परियोजनाओं को स्टाल के माध्यम से प्रदर्शित किया। झिटकू मिटकी आर्टिसन प्रोड्यूसर ने बेल मेटल कला से अयोध्या के राम मंदिर के स्थापत्य को दर्शाया। जिले में पर्यटन विकास, रोजगार बढ़ाने वाली गारमेंट फैक्ट्री, एनीमिया मुक्त अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की पहल और ‘मावा कोण्डानार’ मोबाइल ऐप की जानकारी दी गई।

Read Also  लोगों को लगेगा झटका, रसोई गैस होगी महंगी

 

शिक्षा और बाल विकास में नवाचार

 

दंतेवाड़ा जिले ने शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में नवाचारों को साझा किया। बाल मित्र कार्यक्रम के जरिए स्कूल से बाहर बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की गई है। बाल मित्र पुस्तकालय और पंचायतों के माध्यम से बच्चों को नेतृत्व और निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे समग्र विकास संभव हो रहा है।

 

लघु वनोपज से बढ़ती आजीविका

 

कांकेर जिले में लघुवनोपज आधारित परियोजनाओं और उद्यानिकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। फ्रेश सीताफल परियोजना से स्थानीय किसानों और स्वसहायता समूह की दीदियों के लिए आय के नए स्रोत बने हैं। लघु धान के मछली पालन और कड़कनाथ मुर्गी पालन के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

 

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण

 

नारायणपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने हर्बल गुलाल, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ और बटेर पालन में अपनी भागीदारी बढ़ाई है, जिससे उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता मिली है। पोषण आहार और कृषि में नई तकनीकों का समावेश भी प्रदर्शित किया गया।

 

यातायात और आवासीय योजनाओं की प्रगति

 

सुकमा जिले के स्टाल में आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास को दिखाया गया। यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासीय परियोजनाओं में सकारात्मक बदलाव और महिला स्वसहायता समूहों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की उपलब्धियां प्रदर्शित की गईं।

 

नियद नेल्ला नार’ योजना के परिणाम

 

बीजापुर जिले में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से समग्र विकास पर ध्यान दिया गया है। इसमें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए तकनीकी और स्थानीय संसाधनों का उपयोग शामिल है। प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन के माध्यम से विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के प्रयास भी सामने आए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *