गाजियाबाद। हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत चार मामलों में गाजियाबाद के डासना जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज यादव (76) की बृहस्पतिवार रात दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। लेखराज को अक्तूबर माह में वाराणसी जेल से डासना शिफ्ट किया गया था।जेल अफसरों ने बताया कि वह लीवर सिरोसिस, शुगर समेत अन्य कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। उसका एम्स समेत मेरठ एवं गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा था। 22 दिसंबर को उसे एम्स ले जाया गया था। यहां से उसे दोबारा बुलाने की तारीख दी गई थी।









