पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सुधीर उर्फ भोला के रूप में हुई है। घटना के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल से छुट्टी के बाद सुधीर अपने तीन दोस्तों के साथ खेल मैदान में मौजूद था और अपने चचेरे भाई को बाइक चलाना सिखा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और सुधीर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली उसके गर्दन में लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर कॉलेज के अन्य छात्र मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गईं।पुलिस के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के गढ़वा निवासी राजेश के पुत्र सुधीर का तीन दिन पहले गांव के ही एक युवक से मोबाइल फोन पर लगाए गए स्टेटस को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी ने सुधीर को जान से मारने की धमकी दी थी।
आरोपी के घर पहुंचा शव, जमकर हंगामा
हत्या से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर आरोपी के घर पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी के माता-पिता भी भीड़ के हत्थे चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह से बचाकर सुरक्षित निकाला। हालात को देखते हुए आसपास के तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। चार के खिलाफ केस, एक संदिग्ध हिरासत मेंमृतक के पिता राजेश की तहरीर पर मुख्य आरोपी विनय सहित चार लोगों और चार बाल अपचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।इस संबंध में एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें और एसओजी को लगाया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...