नए साल से पहले ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक प्रदेश के तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, वहीं एक–दो स्थानों पर शीतलहर चल सकती है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से धुंध और रात–सुबह कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, इसके बाद इसमें 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कुछ पॉकेट एरिया में शीतलहर की आशंका बनी हुई है। राजधानी में देर शाम से सुबह तक बिना गर्म कपड़ों के रहना मुश्किल हो गया है, जबकि आउटर इलाकों में दिन में भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है।
प्रदेश में फिलहाल कहीं भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच पाया है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। यहां कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है और कुछ इलाकों में बर्फ जमने जैसी स्थिति भी बन गई है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश का कोई आंकड़ा दर्ज नहीं हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। माना क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। फिलहाल छत्तीसगढ़वासियों को अगले कुछ दिन तक ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 22, 2026 /
नई दिल्ली। NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ अपना रुख कड़ा कर लिया है। नाराजगी व्यक्त करने विपक्षी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जबरदस्त विरोध...