चर्चित Mahadev Satta Case में सीबीआई की जांच अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। एजेंसी ने लगभग एक साल की पड़ताल के बाद चार्जशीट तैयार कर ली है, जिसे इसी सप्ताह रायपुर स्थित विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जा सकता है। सोमवार को दिल्ली से आई सीबीआई टीम चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंची थी, लेकिन विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण इसे पेश नहीं किया जा सका। अब बुधवार को चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है।
120 से अधिक बयान, अहम दस्तावेज जब्त
सीबीआई ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों सहित करीब 120 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसके साथ ही पैसों के लेन-देन, डिजिटल सबूत और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। हालांकि, जांच के दौरान कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ठोस वित्तीय लिंक या लेन-देन का सीधा सबूत नहीं मिल पाया है। इसी वजह से उन्हें चार्जशीट में राहत मिलने की चर्चा है।
ईडी और ईओडब्ल्यू के आरोपी भी शामिल
Mahadev Satta Case में ईडी और ईओडब्ल्यू द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को ही सीबीआई ने भी आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। फिलहाल, जेल में बंद सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया जारी है।
अब भी सक्रिय है महादेव सट्टा नेटवर्क
आईटी, ईडी, ईओडब्ल्यू और सीबीआई की कार्रवाई के बावजूद महादेव बुक सट्टा एप के अलग-अलग वर्जन अब भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस घोटाले का आंकड़ा 6000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जिसमें प्रोटेक्शन मनी का आरोप भी शामिल है।
पुलिस और नेताओं की भूमिका पर जांच जारी
हालांकि एफआईआर में कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम नहीं हैं, फिर भी उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। Mahadev Satta Case में सीबीआई अब पुलिस के साथ-साथ राजनीतिक भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासे संभव हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...